Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइनों पर खर्च होंगे 4254 करोड़

    September 10, 2026

    CG Ration Card : राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, सितंबर में मिलेगा दो महीने का राशन

    September 10, 2026

    CG News : बालोद के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chhattisgarh Weather Update : बारिश-आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका, इन 27 जिलों में येलो अलर्ट
    Chhattisgarh

    Chhattisgarh Weather Update : बारिश-आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका, इन 27 जिलों में येलो अलर्ट

    News EditorBy News EditorSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Weather Update
    Weather Update
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Weather Update रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश तट के ऊपर समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 सितंबर 2026 को उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

    बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव

    मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका जम्मू, देहरादून, पंतनगर, बस्ती, छपरा, पुरुलिया और दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इस मौसमी सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

    शादी के कुछ महीने बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम’ पिता ने बताई चौंकाने वाली बात

    रायपुर में बारिश के साथ अंधड़ के आसार

    राजधानी रायपुर में 10 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ गरज-चमक और अंधड़ चल सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

    दो दिन बाद बढ़ सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    27 जिलों में येलो अलर्ट

    10 सितंबर की सुबह 7:15 बजे जारी जिला स्तरीय नाउकास्ट के अनुसार कई जिलों में हल्की आंधी के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। चेतावनी सुबह 10:15 बजे तक प्रभावी बताई गई है। इस दौरान हवा की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

    इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

    येलो अलर्ट के दायरे में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

    इन इलाकों में हल्की गरज के साथ बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइनों पर खर्च होंगे 4254 करोड़

    September 10, 2026

    CG Ration Card : राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, सितंबर में मिलेगा दो महीने का राशन

    September 10, 2026

    CG News : बालोद के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

    September 10, 2026

    CG Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती

    September 10, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आज सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल

    September 10, 2026

    चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस

    September 10, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइनों पर खर्च होंगे 4254 करोड़

    September 10, 2026

    CG Ration Card : राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, सितंबर में मिलेगा दो महीने का राशन

    September 10, 2026

    CG News : बालोद के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

    September 10, 2026

    CG Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती

    September 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.