Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Governor Ramen Deka News : विजय शर्मा का बड़ा बयान ,’धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ पर कभी भी हो सकते हैं राज्यपाल के हस्ताक्षर, प्रक्रिया अंतिम चरण में

    April 7, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर’ 11 से 27 अप्रैल तक 6 से ज्यादा लोकल ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

    April 7, 2026

    मतदाता सूची पर बड़ा खुलासा’ बंगाल में 90 लाख+ वोटर बाहर, Election Commission’ के डेटा से मचा हड़कंप

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के हाथों मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने पुरस्कार ग्रहण किया 
    Chhattisgarh

    प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के हाथों मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने पुरस्कार ग्रहण किया 

    News EditorBy News EditorJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा पश्चिम 20 जनवरी 2025-  इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम को फ्रस्ट रनरअप का अवार्ड मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के हाथों यह पुरस्कार मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य के बेलगाम शहर में यह आयोजन 8 से 11 जनवरी के मध्य  किया गया था। जिसमें देश के पॉवर सेक्टर में कार्यरत कई केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के साथ ही विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में सीएसपीजीसीएल (छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी) को एक श्रेणी में विजेता तथा 2 श्रेणियों में उप-विजेता का खिताब प्राप्त हुआ। विभिन्न श्रेणियों के लिए दिए गए लगभग 50 पुरस्कारों में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव भी छत्तीसगढ़ को मिला। प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने कोरबा प्रवास के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा, श्री सुबोध कुमार सिंह ने इन उपलब्धियों के लिए राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाइयां प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप सुशासन की अवधारणा को जमीनी हकीकत बनाने में विद्युत कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का योगदान सराहनीय है। विद्युतकर्मी बेहतर कार्यनिष्पादन के लिए संकल्पबद्ध हैं जिससे भविष्य में और भी अधिक उपलब्धियां हासिल होंगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में श्री संजीव कटियार द्वारा प्रबंध निदेशक का दायित्व संभालने के बाद उनके मार्गदर्शन में विद्युत उत्पादन कंपनी के सभी संयंत्रों ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश के सफलतम विद्युत संयंत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है।

    उल्लेखनीय है कि रिट्रीट में 2023-24 के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न संवर्गों में ‘पॉवर अवार्ड्स 2025’ दिए गए। पारंपरिक स्रोतों से पॉवर जनरेशन में दो संवर्ग थे – 2012 के पूर्व स्थापित संयंत्र एवं 2012 के बाद स्थापित संयंत्र। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा को 2012 के पूर्व स्थापित संयंत्रों की श्रेणी में देश मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं 2012 के बाद स्थापित संयंत्रों के वर्ग में हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम स्थित 500 मेगावॉट संयंत्र को फ्रस्र्ट रनर-अप एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा को सेकंड रनर-अप के रूप में सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Governor Ramen Deka News : विजय शर्मा का बड़ा बयान ,’धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ पर कभी भी हो सकते हैं राज्यपाल के हस्ताक्षर, प्रक्रिया अंतिम चरण में

    April 7, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर’ 11 से 27 अप्रैल तक 6 से ज्यादा लोकल ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

    April 7, 2026

    मतदाता सूची पर बड़ा खुलासा’ बंगाल में 90 लाख+ वोटर बाहर, Election Commission’ के डेटा से मचा हड़कंप

    April 7, 2026

    सोलह सोमवार व्रत उद्यापन में दिखा चमत्कार’ हवन कुंड में प्रकट हुई त्रिशूल की आकृति, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    April 7, 2026

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी

    April 7, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा

    April 7, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Governor Ramen Deka News : विजय शर्मा का बड़ा बयान ,’धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ पर कभी भी हो सकते हैं राज्यपाल के हस्ताक्षर, प्रक्रिया अंतिम चरण में

    April 7, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर’ 11 से 27 अप्रैल तक 6 से ज्यादा लोकल ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

    April 7, 2026

    मतदाता सूची पर बड़ा खुलासा’ बंगाल में 90 लाख+ वोटर बाहर, Election Commission’ के डेटा से मचा हड़कंप

    April 7, 2026

    सोलह सोमवार व्रत उद्यापन में दिखा चमत्कार’ हवन कुंड में प्रकट हुई त्रिशूल की आकृति, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    April 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.