छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने बताया कि छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वाधान में ’’ श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा ’’ का आयोजन दिनॉक 22 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक किया गया है। यह यात्रा प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी होकर अयोध्या पहुॅचेगी। इस यात्रा के ब्रोजर का विमोचन वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रमुख स्वामी परम श्रद्वेय विज्ञानदेव जी महाराज के परम सानिध्य में छ.ग. के सशस्वी मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय के श्री कर- कमलों से किया गया।
22 मार्च को इस यात्रा का प्रारम्भ बम्लेश्वरी धाम डांेगरगढ़ से होगी जो 23 मार्च को प्रातः प्रयागराज पहुॅचेगी जहॉ तीर्थ यात्री संगम में स्नान कर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगें तत्पश्चात यह यात्रा 24 मार्च को वाराणसी पहुॅचेगी एवं 26 मार्च को श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन कर 27 मार्च को यह यात्रा अयोध्या से पुनः डांेगरगढ़ के लिये रवाना होगी जहॉ इस यात्रा को विराम दिया जायेगा।
रायगढ़, कोरबा, चाम्पा, अम्बिकापुर इत्यादि स्थानों से जाने वाले तीर्थ यात्री उसलापुर से उक्त ट्रेन को पकड सकेगें उक्ताशय की जानकारी छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने दी और बताया कि मा. मुख्यमंत्री के हाथों इस विमोचन कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, संगठन मंत्री अजय खेतान, विधायक पुरेन्द्र मिश्रा, संपत अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, मोतीलाल साहू, राधेश्याम अग्रवाल, ईश्वर साहू, हरीश अग्रवाल, धमतरी के जिलाध्यक्ष सुदीप अग्रवाल, सुनील सिंह की गरिमामय उपस्थिति थी।