Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ
    Chhattisgarh

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    News EditorBy News EditorApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित पाली विकासखंड के ग्राम करतला पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनते हुए आश्वस्त किया कि खदान से प्रभावित बसाहट में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ कलेक्टर के सामने अपनी बातें रखीं। कुछ ग्रामीणों ने नए बने घरों के मुआवजे की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2023 में किया गया ड्रोन सर्वे उपलब्ध है और परियोजना अधिसूचित होने के बाद नए निर्माणों पर मुआवजा प्रदान करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप जो भी पात्र होगा, उसे लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी दलाल या बिचौलिये के प्रभाव में न आने की सलाह दी।
    ग्राम सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो ने गाँव की अनेक समस्याएँ कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिनमें एसईसीएल द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों पर अमल न होना, श्रम नियमों के अनुरूप मजदूरी का भुगतान नहीं होना, किसानों को मुआवजा न मिलना तथा खदान प्रभावित क्षेत्र के बाहर नामांतरण पर रोक जैसे मुद्दे शामिल थे। कलेक्टर ने सरपंच की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार, एसईसीएल और श्रम विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण की बात कही। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के बाहर की भूमि में नामांतरण पर लगी रोक हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पाली एसडीएम को ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
    बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गाँव में सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता भी बताई। कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर उसके मरम्मत योग्य होने पर मरम्मत और अन्यथा नया भवन स्वीकृत करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य कई समस्याएँ भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन कलेक्टर ने दिया।
    कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि वर्तमान में जिले के प्रत्येक गाँव में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो शिविर में आवेदन देकर उसका समाधान अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने ग्रामीणों से टीबी जांच के लिए एक्सरे अवश्य कराने की अपील की और बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव में शिविर लगाकर जांच करेगी, जिससे बीमारी का समय रहते पता चलने पर उपचार आसान होगा।
    इसी दौरान एक वृद्धा ने गाँव के एक व्यक्ति द्वारा खेत में जाने से रोकने की शिकायत की। कलेक्टर ने राजस्व टीम को तत्काल मौके पर जाकर विवाद का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में एसडीएम पाली रोहित सिंह उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026

    जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान

    April 10, 2026

    ‘हमसे खिलवाड़ न करें’ JD Vance ‘ पाकिस्तान रवाना, ईरान को सख्त चेतावनी

    April 10, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द होगा टास्क फोर्स का गठन- प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा

    April 10, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026

    जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.