रायपुर विधानसभा घेराव करने निकले संविदा कर्मचारियों को पुलिस ने बैरी गेट लगाकर रोका। लगातार प्रदर्शन के बाद भी सरकार की संवादहीनता से नाराज प्रदर्शकारियों के साथ पुलिस की झूमा झटकी हुई। घंटो बैठकर इन्होंने शासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की । शासन स्टार से हड़ताल तोड़ने कई हथकंडे अपना रही है जैसे शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं होना भी एक कारण है। इसे ध्यान में रखते संविदाकर्मी अब आमरण अनशन की घोषणा किए हैं। 19 जुलाई से संविदाकर्मी बिना अन्न और जल के आंदोलन करेंगे।
महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि सरकार की संवादहीनता के चलते हम अब आमरण अनशन करने मजबूर हैं। इस आमरण अनशन में अन्न जल ग्रहण नहीं किया जावेगा।
मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में संवाद स्थापित होना चाहिए किंतु पौने पांच साल बाद भी सरकार अपना वादे के संबंध में बात नहीं करना चाहती ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


