Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

    May 18, 2026

    कोरबा में कृषक उत्पादक समूह हेतु निर्यात क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

    May 18, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महज 15 सेकेंड में व्यापारी की कार से उड़ाए एक करोड़ के हीरे और नकदी, CCTV फुटेज में दिखे 2 बच्चे
    Chhattisgarh

    महज 15 सेकेंड में व्यापारी की कार से उड़ाए एक करोड़ के हीरे और नकदी, CCTV फुटेज में दिखे 2 बच्चे

    News EditorBy News EditorJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपये के हीरों और नकदी से भरा हुआ बैग चुराने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो बच्चे नकदी से भरा हुआ बैग ले जाते हुए दिखे हैं। अधिकारियों ने पुलिस की टीम को उनका पता लगाने के आदेश दिए हैं। इस बात की संभावना है कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। कारोबारी का कहना है कि बैग में करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के 36 हीरे थे। चोरों ने महज 15 सेकेंड में बैग चुरा लिया।

    वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी

    थाना लोहामंडी में दी गई तहरीर में कारोबारी नितिन मल्होत्रा ने बताया कि वह 11 परिणय कुंज बाग फरजाना में रहते हैं और उनका हीरे का कारोबार है। कारोबारी के मुताबिक शनिवार को जब वह अपने डायमण्ड कोरपोरेशन जी-12 हेरीटेज टॉवर महात्मा गांधी रोड से शाम को निकले तो अपने साथ अपना लैपटॉप, एक लाख की नकदी, पर्स व सोने और हीरे के आभूषण थे, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    टायर चैक करने की बात कही और उड़ा लिया बैग

    कारोबारी ने शिकायत में कहा, ‘‘जब मदिया कटरा आने पर नीरज डेरी के सामने एक लड़के ने मेरी कार को खटखटा कर बोला कि अपनी कार का टायर चैक कर लो तो गाड़ी को एक तरफ करके मैने टायर देखा तभी उसी दौरान एक अन्य लड़का भीख मांगते हुए मुझसे बात करने लगा। इतने में सड़क चलते राहगीर ने बताया कि भाई साहब आपका बैग एक लड़के ने निकाल लिया है और देखो वो भाग रहा है। मैं इतना सुनते ही उसके पीछे भागा पर वो आगे निकल गया और उसके साथ उसका साथी भी भाग रहा था। वापस आकर मैंने अपनी गाड़ी से उस तरफ जाने की कोशिश करी लेकिन ट्रैफिक के कारण नहीं जा सका। यह घटना सायं साढ़े आठ बजे की है। मैंने तुरंत 112 पर सूचना दी।’’

    पुलिस ने क्या कहा?

    थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक के पी सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आसपास लगे करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए। एक सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाता हुआ एक लड़का दिखाई दिया है। रास्ते में लगे अन्य कैमरों को खंगाला जा रहा है, शीघ्र ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

    May 18, 2026

    कोरबा में कृषक उत्पादक समूह हेतु निर्यात क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

    May 18, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    May 18, 2026

    CG NEWS : चेकिंग के दौरान कार से निकला करोड़ों का सोना, पुलिस को बड़ी सफलता

    May 18, 2026

    CG BREAKING : सुशासन शिविर में खूनखराबा, सरपंच पर हमला, कार्यक्रम में हड़कंप

    May 18, 2026

    लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट की वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

    May 18, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

    May 18, 2026

    कोरबा में कृषक उत्पादक समूह हेतु निर्यात क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

    May 18, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    May 18, 2026

    CG NEWS : चेकिंग के दौरान कार से निकला करोड़ों का सोना, पुलिस को बड़ी सफलता

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.