Sunday, August 3, 2025

व्हाईट हाउस में दिवाली का जश्न, सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से दी त्योहार की शुभकामनाएं, अपने समुदाय को लेकर कही ये खास बात

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जो लगभग पांच महीने से अंतरिक्ष में हैं। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और दुनियाभर में त्योहार मनाने वालों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से साझा किए गए एक वीडियो संदेश में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि इस साल उन्हें पृथ्वी से 260 मील ऊपर से दिवाली मनाने का अनूठा अवसर मिला है।

व्हाइट हाउस में दिवाली का आयोजन

सुनीता विलियम्स का यह वीडियो संदेश काफी मार्मिक है। यह व्हाइट हाउस में आयोजित एक विशेष दिवाली समारोह के दौरान आया है। इस समारोह में राष्ट्रपति बाइडेन समेत कई भारतीय मूल के लोगों ने हिस्सा लिया। दिवाली फेस्टिवल का आयोजन व्हाइट हाउस में किया गया ।

6 जून से अंतरिक्ष में हैं सुनीता विलियम्स

बता दें कि सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर के साथ जून से ही ISS पर हैं। दोनों ने 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अपनी पहली चालक दल की उड़ान भरी थी, जो 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थी।

अगले साल फरवरी में आएंगे दोनों यात्री

स्टारलाइनर को उसके चालक दल के बिना पृथ्वी पर वापस लाने का निर्णय लिया गया था। अंतरिक्ष यान 6 सितंबर को सफलतापूर्वक वापस लौट आया था। अगस्त में नासा ने कहा था कि विल्मोर और विलियम्स को वापस पृथ्वी पर लाना बहुत जोखिम भरा था। विल्मोर और विलियम्स ने अभियान के हिस्से के रूप में औपचारिक रूप से अपना काम जारी रखा है। दोनों ही अगले साल फरवरी में वापस आएंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -