Saturday, August 2, 2025

Manmohan Singh : कल होगा डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था।

कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -