छ.रा.वि.उत्पा.कं.मर्या. डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह जुलाई-2023 में कृष्ण कुमार साहू (अनुभागीय अधिकारी), गोविंद राम सिदार (वरिष्ठ पर्यवेक्षक) एवं बिदेशी (संयंत्र परिचारक श्रेणी एक) कोरबा पूर्व संयंत्र से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संयंत्र के मुख्या शैलेन्द्र शर्मा, मुख्य अभियंता, अति.मुख्य अभियंता, अंजना कूजुर, राजेश्वरी रावत, आशीष श्रीवास्तव एवं संजीव कंसल के आतिथ्य में एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण एवं उनके परिवार जनो कि उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा,एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण ;अति.मुख्य अभियंताओद्ध द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मी को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र, कलाई घड़ी, प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री २ार्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी की सेवाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि सेवानिवृŸा हो रहे कृष्ण कुमार साहू, गोविंद राम सिदार एवं बिदेशी दास आप तीनों ने अपना कार्य निष्ठा एवं लगन से करते हुये हमारे संयंत्र की सेवा की है। आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर अंजना कूजुर, राजेश्वरी रावत, आशीष श्रीवास्तव एवं संजीव कंसल, अति.मुख्य अभियंताओ ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों कों अपनी २ाुभकामनाए प्रेषित की एवं उनके कार्यकाल की प्रसंशा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन, नीलम २ार्मा, कार्यपालन अभियंता (मा.ंससा.) अभार प्रदर्शन आर.पी. टण्डन, अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमलता गुरूपंच, कविता ठक्कर एस.के. डेविड एवं राजकुमार केंवट का सहयोग सराहनीय रहा।
उपरोक्त समाचार निःशुल्क एवं फोटो प्रकाशनार्थ सादर प्रस्तुत है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


