- बड़ा ज़ब्ती: EOW ने कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड से 3 गाड़ियों को कस्टडी में लिया।
- खेल का खुलासा: ये वाहन सरकारी रिकॉर्ड से बाहर की “पार्ट-बी” शराब को सीधे चुनिंदा दुकानों तक पहुँचाने के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।
- अगला एक्शन: ज़ब्त वाहनों के मालिक और डिस्टिलरी मैनेजमेंट पर कस सकता है कानूनी शिकंजा।
EOW Chhattisgarh Action , दुर्ग — आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर धावा बोलकर अवैध शराब परिवहन में शामिल 3 वाहनों को ज़ब्त किया। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ये गाड़ियाँ सरकारी राजस्व को चूना लगाकर अवैध “पार्ट-बी” शराब को सीधे डिस्टिलरी से निकाल कर खास सरकारी शराब दुकानों तक डिलीवर कर रही थीं।
Chhattisgarh News : सजी कार, ढोल-नगाड़े और धूमाल , 24 साल बाद जन्मी बेटी का शाही स्वागत
बिना रिकॉर्ड की ‘सप्लाई लाइन’ पर रेड
EOW की रडार पर ये गाड़ियाँ पिछले कुछ समय से थीं। जांच टीम ने पाया कि डिस्टिलरी से शराब निकलने का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं बनाया जाता था। इस अवैध खेल को “पार्ट-बी” सिंडिकेट कहा जा रहा है, जहाँ शराब सीधे डिस्टिलरी गेट से निकलती थी और बिना किसी टैक्स भुगतान के सीधे काउंटर तक पहुँच जाती थी।
- लोकेशन: छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड, कुम्हारी (दुर्ग)
- ज़ब्ती: 3 भारी मालवाहक वाहन
- मोडस ऑपेरंडी: डिस्टिलरी से चुनिंदा शासकीय दुकानों तक ‘डायरेक्ट’ सप्लाई
“इन वाहनों का इस्तेमाल पूरी तरह से अवैध सप्लाई चेन को चालू रखने के लिए किया जा रहा था। हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि ये गाड़ियाँ केवल अवैध माल ढोने के लिए तैनात थीं।” — EOW जांच टीम के आधिकारिक सूत्र


