Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नाबालिग के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला’ शादीशुदा महिला गिरफ्तार, POCSO के तहत कड़ी कार्रवाई

    April 3, 2026

    जश्न के बीच चीख-पुकार’ हनुमान जयंती कार्यक्रम में करतब के दौरान महिला आग की चपेट में, तीन घायल

    April 3, 2026

    धार्मिक पद पर विवाद’ आरिफ अली फारूकी पर महिलाओं से आपत्तिजनक बातचीत और दबाव बनाने के आरोप, पद से हटाए गए

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दीवाली से पहले ही केरल के मंदिर में धू-धू कर हो रही थी आतिशबाजी, 154 लोग आग में झुलसे
    Chhattisgarh

    दीवाली से पहले ही केरल के मंदिर में धू-धू कर हो रही थी आतिशबाजी, 154 लोग आग में झुलसे

    News EditorBy News EditorOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कासरगोड: केरल के नीलेश्वरम के निकट एक मंदिर उत्सव के दौरान सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार मंदिर उत्सव में आतिशबाजी के दौरान आग लगने से 154 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के अनुसार घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. यह दुर्घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर के निकट भंडारण में रखे पटाखों में आग लगने से हुई है. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई है. आतिशबाजी के दौरान चिंगारी भंडारण में जा गिरी, जिससे वहां रखे पटाखों में आग लग गई.

    25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे

    वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत नाजुक है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं. कुल मिलाकर 154 लोग इस विस्फोट और उसके बाद भगदड़ में घायल हुए हैं. इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. बताया गया है कि मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था.

    इस घटना में घायल एक युवती ने बताया कि चिंगारी पटाखों के कमरे में गिरते ही सब लोग भागने लगे. उसने कहा, “मैं और कुछ अन्य लोग गिर पड़े और हमें चोटें आईं, लेकिन मेरी बहन सुरक्षित बच गई.” स्थानीय विधायक एम. राजगोपाल ने इस घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” कहा और जिला कलेक्टर से बात की. उन्होंने बताया कि पटाखे हल्के थे, लेकिन चिंगारी दूसरे पटाखों पर गिर गई, जिससे हादसा हुआ.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नाबालिग के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला’ शादीशुदा महिला गिरफ्तार, POCSO के तहत कड़ी कार्रवाई

    April 3, 2026

    जश्न के बीच चीख-पुकार’ हनुमान जयंती कार्यक्रम में करतब के दौरान महिला आग की चपेट में, तीन घायल

    April 3, 2026

    धार्मिक पद पर विवाद’ आरिफ अली फारूकी पर महिलाओं से आपत्तिजनक बातचीत और दबाव बनाने के आरोप, पद से हटाए गए

    April 3, 2026

    CG DA Hike : सरकार का बड़ा फैसला’ महंगाई भत्ते और वेतन में बढ़ोतरी से श्रमिकों को मिली राहत

    April 3, 2026

    SECR Train Update : SECR का ‘एक्शन रिप्ले’ , रद्द हुई ट्रेनों को फिर से मिली हरी झंडी, स्टेशन पर कनेक्टिविटी बहाल

    April 3, 2026

    CG Vyapam PAT Registration : कैरियर की नई ‘पिच’, छत्तीसगढ़ प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का बिगुल बजा, रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन

    April 3, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    नाबालिग के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला’ शादीशुदा महिला गिरफ्तार, POCSO के तहत कड़ी कार्रवाई

    April 3, 2026

    जश्न के बीच चीख-पुकार’ हनुमान जयंती कार्यक्रम में करतब के दौरान महिला आग की चपेट में, तीन घायल

    April 3, 2026

    धार्मिक पद पर विवाद’ आरिफ अली फारूकी पर महिलाओं से आपत्तिजनक बातचीत और दबाव बनाने के आरोप, पद से हटाए गए

    April 3, 2026

    CG DA Hike : सरकार का बड़ा फैसला’ महंगाई भत्ते और वेतन में बढ़ोतरी से श्रमिकों को मिली राहत

    April 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.