Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Murder News : अंगूठी छीनने के चक्कर में परिचित का सिर कुचला, सबूत मिटाने के लिए शव को दफनाने की रची थी साजिश

    April 14, 2026

    Horrific Road Accident : मिनी हाइवा और ट्रक की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नशे से संबंधित जानकारी के लिए मानस पोर्टल एवं 1933 टोल फ्री नंबर पर दें सकते हैं सूचना
    Chhattisgarh

    नशे से संबंधित जानकारी के लिए मानस पोर्टल एवं 1933 टोल फ्री नंबर पर दें सकते हैं सूचना

    News EditorBy News EditorApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 08 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं उनके दुष्प्रभावों से समाज को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    बैठक में कलेक्टर एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय एवं कॉलेज स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने, विद्यार्थियों को सेमीनार, पोस्टर, रैली के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने तथा नशे से संबंधित किसी भी सूचना के प्राप्त होने पर संबंधित विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिए। विद्यालय एवं कॉलेज परिसरों के आसपास शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। नशे की लत से प्रभावित बच्चों एवं परिवारों को रेस्क्यू के उपरांत पूछताछ, चिकित्सकीय उपचार तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर पुनर्वास किए जाने हेतु महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। आरोपियों एवं आदतन पीड़ितों की मेडिकल जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इसके साथ ही धारा 52 (2) के अंतर्गत कार्रवाई के दौरान जब्त नशीले पदार्थों के साथ-साथ संबंधित वाहनों की भी जब्ती सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए हैं।

    नशे से संबंधित जानकारी को हेल्पलाइन 1933 एवं मानस पोर्टल पर दे सकते है सूचना –

    नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर दे सकते है। इसके साथ ही मानस पोर्टल https://www.ncbmanas.gov.in और ई-प्लेज https://www.narcoordindia.gov.in/narcoordindia/epledge&php के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Murder News : अंगूठी छीनने के चक्कर में परिचित का सिर कुचला, सबूत मिटाने के लिए शव को दफनाने की रची थी साजिश

    April 14, 2026

    Horrific Road Accident : मिनी हाइवा और ट्रक की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    Ganja Smuggling : पुलिस का सटीक इनपुट , मिली सूचना के बाद पुलिस ने बिछाया जाल, 112 किलो गांजा हाथ लगा

    April 14, 2026

    कोरबा में 19 अप्रैल को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    April 14, 2026

    CG NEWS : प्राचीन मंदिर में सनसनीखेज चोरी’ सोमवार रात शिवलिंग ही उठा ले गए चोर

    April 14, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Murder News : अंगूठी छीनने के चक्कर में परिचित का सिर कुचला, सबूत मिटाने के लिए शव को दफनाने की रची थी साजिश

    April 14, 2026

    Horrific Road Accident : मिनी हाइवा और ट्रक की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    Ganja Smuggling : पुलिस का सटीक इनपुट , मिली सूचना के बाद पुलिस ने बिछाया जाल, 112 किलो गांजा हाथ लगा

    April 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.