जांजगीर – चांपा 01 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला चिकित्सालय-जांजगीर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित 06 एंबुलेंसो को रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि एम्बुलेंस में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बी.पी. मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ई.सी.जी. मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाईजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। साथ ही गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांनतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 05 बेसिक लाईफ सपोर्ट और 01 एडवांस लाईफ सपोर्ट ऐंबुलेंस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त नवीन 108 एम्बुलेंस वाहनो को जनमानस की सेवा हेतु प्रारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कूजूर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री उत्कर्ष तिवारी, अस्पताल प्रबंधक श्री अंकित ताम्रकार तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


