Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीमा सुरक्षा में नया प्रयोग’ BSF की योजना—मगरमच्छ और सांप बनेंगे घुसपैठियों के ‘प्राकृतिक गार्ड’

    April 6, 2026

    Big Decision of Supreme Court : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को राहत, 20 अप्रैल को दोनों याचिकाओं पर सुनवाई

    April 6, 2026

    पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर केरल और बिहार तक… लगभग हर राज्य में हो रही हाहाकारी बारिश
    Chhattisgarh

    हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर केरल और बिहार तक… लगभग हर राज्य में हो रही हाहाकारी बारिश

    News EditorBy News EditorJuly 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मॉनसूनी बारिश का कहर गुजरात, राजस्थान से केरल तक और बिहार से हिमाचल-उत्तराखंड तक देखा जा रहा है। तेज बारिश ने जहां राजस्थान के सीकर को डुबो कर रख दिया है, वहीं पहाड़ों पर भी बारिश आफत बनकर बरस रही है। गुजरात के कई शहर भी आसमानी आफत से तर-बतर हैं। बारिश का पानी सड़क से होते हुए, घरों और दुकान में घुस गया है। बिहार में तो अस्पताल भी दरिया बन गया है। कहीं सड़क पर कार बहने लगी तो कहीं गाड़ियों पर ही दीवार गिर गई।

    हिमाचल प्रदेश में पानी में बह रहे बाहन

    पहली तेज बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना से डरावनी तस्वीर सामने आई, जहां गाड़ियां तिनके की तरह तेज बहाव में बह गईं। ऊना के करीब हरोली में नदी का पानी पुल पर आ गया और जैसे ही उफान की चपेट में पुल से गुजर रही स्कॉर्पियो कार आई तो तेज बहाव में बह गई। गाड़ी को बहता देख स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से ड्राइवर का रेस्क्यू किया। वहीं देहरादून भी बारिश से पानी पानी हो गया। यहां नाव की तरह गाड़ियां तैरती नजर आईं।

    बिहार में तैर रहा पूरा शहर
    बिहार के दरभंगा में मंगलवार रात से जबरदस्त बारिश हो रही है। पूरा शहर 2 से 3 फीट पानी में डूबा है। नाले चोक हो चुके हैं और नालों का पानी सड़कों से होते हुए घर और मकान में भर गया है। हालत ये है कि दरभंगा का DMCH अस्पताल भी दरिया बन गया। अस्पताल में हर तरफ पानी ही पानी है। इमरजेंसी वार्ड हो या फिर जनरल वार्ड और एडमिन डिपार्टमेंट, हर तरफ पानी ही पानी है।

    राजस्थान के सीकर में 4 से 5 फुट तक पानी
    राजस्थान के सीकर में मानसून की पहली बारिश ने पूरा शहर डूबो कर रख दिया। सीकर के नवलगढ़ रोड, स्टेशन रोड, जाटिया बाजार, बकरा मंडी और फतेहपुर रोड समेत पूरे शहर में 4 से 5 फुट पानी भर गया। गाड़ियां रेंगती नजर आईं। स्थानीय प्रशासन ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए वाटर पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश तो की लेकिन ये नाकाफी साबित हुई। वहीं सीकर के झुनझुनू बाईपास पर बनी यूनिक अनमोल बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया…तेज बारिश के बाद बिल्डिंग की बाउंड्री वाल पास खड़ी गाड़ियों पर गिर गईं।

    गुजरात में बारिश का कहर जारी है
    गुजरात के अरावली जिले में भी भारी बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गईं और सड़क से होते हुए पानी लोगों के घरों में घुस गया। सड़क पर पानी की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया तो घरों में भी पानी घुसने से लोगों की परेशाी बढ़ गई। मौसम विभाग की मानें तो आसमानी आफत से अभी राहत भी नहीं मिलने वाली है। अगले 48 घंटों में उत्तर भारत समेत उत्तर-पूर्व और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सीमा सुरक्षा में नया प्रयोग’ BSF की योजना—मगरमच्छ और सांप बनेंगे घुसपैठियों के ‘प्राकृतिक गार्ड’

    April 6, 2026

    Big Decision of Supreme Court : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को राहत, 20 अप्रैल को दोनों याचिकाओं पर सुनवाई

    April 6, 2026

    पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

    April 6, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    April 6, 2026

    LDF BJP Secret Deal Allegation : चुनावी पिच पर ‘पॉलिटिकल स्लेजिंग’, प्रियंका ने घेरा BJP-LDF का गठबंधन, मोदी बोले- ‘कांग्रेस का रिमोट पाकिस्तान के पास’

    April 6, 2026

    Assembly Gate No 2 Incident : विधानसभा में ‘मिशन इम्पॉसिबल’, 2 बजे दोपहर में बैरिकेडिंग चकनाचूर, स्पीकर ऑफिस तक पहुंचा हमलावर

    April 6, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सीमा सुरक्षा में नया प्रयोग’ BSF की योजना—मगरमच्छ और सांप बनेंगे घुसपैठियों के ‘प्राकृतिक गार्ड’

    April 6, 2026

    Big Decision of Supreme Court : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को राहत, 20 अप्रैल को दोनों याचिकाओं पर सुनवाई

    April 6, 2026

    पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

    April 6, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    April 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.