“चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं श्री शिव औषधालय निहारिका के संयुक्त तत्वाधान में नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा श्री शिव औषधालय एम.आई.जी 20, आर.पी.नगर फेस 2 निहारिका कोरबा में दिनांक 20 नवंबर 2024 बुधवार एवं 21 नवंबर 2024 गुरुवार को अति शुभ बुध-गुरु पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत बच्चों को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के बारे में संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार बच्चो में शारीरिक एवं मानसिक शक्ति तथा उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिये आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा किया जाने वाला टीकाकरण है। जो प्राचीन समय से चला आ रहा है। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार में प्रमुख रूप से शुद्ध स्वर्ण भस्म का प्रयोग होता है, स्वर्ण भस्म शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं में प्रवेश कर उनके असंतुलन तथा विकृति को दूर कर शरीर के प्रत्येक अंग की शक्ति और क्षमता को बढ़ाता है। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार में नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा के अलावा लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, लायन सुधीर सक्सेना, लायन प्रत्युष सक्सेना, लायन नेत्रनन्दन साहू, लायन कमल धारीया, लायन अश्विनी बुनकर, देवबलि कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, श्रीमती कमला कुंभकार, नेहा कंवर एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


