Friday, July 4, 2025

महाराष्ट्र: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयंकर धमाका, कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर

महाराष्ट्र से हादसे की दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, भंडारा के जवाहरनगर स्थित आयुध/ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि इस हादसे में 5 से 6 लोगों घायल हुए हैं। वहीं, कुछ लोगों कि मृत्यु कि भी खबर आ रही है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह 10 बजे हुआ विस्फोट

जिला नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे आयुध निर्माणी जवाहर नगर में विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इसमें काम कर रहे कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। तदनुसार, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार और अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एसडीआरएफ को अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -