Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तृतीय सप्ताह में किया जा रहा “डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ टाउनहॉल” का आयोजन

    September 6, 2026

    विद्युत टावर गिराकर एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    खनन प्रभावित ग्रामों को आदर्श ग्राम बनाने कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुरू की पहल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे’, मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
    Chhattisgarh

    ‘अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे’, मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    News EditorBy News EditorJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को खुलेआम बिना कपड़ों के परेड कराने को लेकर देशभर में गुस्सा है. इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान ले लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के कल सामने आए वीडियो से वास्तव में परेशान है. देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से इस मामले पर कार्रवाई करने को कहा है. इसके अलावा चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. सीजेआई ने कहा कि ये संवैधानिक अधिकारों का हनन है, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे.

    चीफ जस्टिस की सख्त टिप्पणी
    इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई के निर्देश देते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट भी तलब की है. सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि अगले हफ्ते शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई होगी. इस मामले को लेकर CJI चंद्रचूड़ ने कहा, “हमें इन तस्वीरों से धक्का पहुंचा है. हिंसा प्रभावित क्षेत्र में महिलाओं को सामान की तरह इस्तेमाल किया गया. हमें यह बताया जाए कि जो लोग इसके जिम्मेदार हैं, उन पर क्या कार्रवाई हुई.”

    पीएम मोदी ने दिया बयान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ये घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है और इससे पूरे देश की बेइज्जती हुई है. संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले, मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है… इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है.’’

    प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने का आग्रह किया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    तृतीय सप्ताह में किया जा रहा “डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ टाउनहॉल” का आयोजन

    September 6, 2026

    विद्युत टावर गिराकर एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    खनन प्रभावित ग्रामों को आदर्श ग्राम बनाने कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुरू की पहल

    September 6, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी में कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद

    September 6, 2026

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    September 6, 2026

    सीढ़ी मंगवाकर कलेक्टर ने मौके पर नपवाया सरिया, 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया मिलने पर सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश

    September 6, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    तृतीय सप्ताह में किया जा रहा “डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ टाउनहॉल” का आयोजन

    September 6, 2026

    विद्युत टावर गिराकर एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    खनन प्रभावित ग्रामों को आदर्श ग्राम बनाने कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुरू की पहल

    September 6, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी में कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.