Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चार वार्डो में 01 करोड 04 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी उद्योग मंत्री ने
    Chhattisgarh

    चार वार्डो में 01 करोड 04 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी उद्योग मंत्री ने

    News EditorBy News EditorApril 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा — प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 , 49 , 51 व 52 में एक करोड़ चार लाख रुपए के विकास व निर्माण कार्यों की सौगात प्रदान की। कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान इन विकास कार्यों का भूमि पूजन उनके द्वारा किया गया।

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 25 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली में कांजी हाउस का जीर्णोद्धार एवं विकास का कार्य किया जाना है , इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 49 अगार खार में सांस्कृतिक मंच के पास 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन , किचन शेड का निर्माण , वार्ड क्रमांक 51 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में सामुदायिक भवन के ऊपरी तल पर 25 लाख रुपए की लागत से हाल व कक्ष का निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 25 दर्रीखार में 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाना है। आज उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने इन सभी महत्वपूर्ण व जन उपयोगी विकास कार्यों का भूमि पूजन किया । उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर विकास कार्यों का शुभारंभ कराया।

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा तेजी से विकास –

    इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तेजी के साथ विकास हो रहा है , एक ओर जहां राज्य की प्रगति की सभी दिशाओं में व्यापक पैमाने पर कार्य हो रहे हैं , उद्योग धंधे बढ़ रहे हैं, युवाओं को रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर आम जनता को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है । मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व पटल पर देश का मस्तक ऊँचा किया है, देश का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है । उन्होंने आगे कहा कि जहां तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो मैं कोरबा की देवतुल्य जनता को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कोरबा के समग्र विकास में कोई भी बाधा नहीं आने दी जाएगी और यहां के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने अभियंताओ को निर्देश देते हुए कहा कि भूमिपूजन के पश्चात तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराए।

    जनता जनार्दन की इच्छा के अनुरूप हो रहे विकास कार्य-

    इस मौके पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय विकास मंत्री श्री अरुण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी के साथ विकास हो रहा है , उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन की इच्छा के अनुरूप वार्डों में विकास कार्य किये जा रहे हैं , विशेषकर मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी से जुड़े कार्यों पर खास फोकस रखा जा रहा है । उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिको को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझ पर जो अपार विश्वास व्यक्त किया है, मुझे निगम की कमान सौंपी है, इसके लिए मैं आपका तहे दिल से आभारी हूँ । महापौर श्रीमती राजपूत ने अभियंताओं व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता व समय सीमा पर विशेष ध्यान दें तथा पूरी गुणवत्ता व वर्क क्वालिटी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करें।

    भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद नरेंद्र देवांगन, एम आई सी सदस्य फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चंद्रा, पार्षद विनम्र कुमार तिवारी, राधा महंत, सम्मत कुँवर कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, किशनलाल केवट, सुखविंदर कौर, जनक सिंह राजपूत, कल्यानीबाई यादव, मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, नरेंद्र पाटनवार , तुलसी ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, राधे यादव, कृष्ना जायसवाल, पूर्व पार्षद पुष्पा कंवर, बुधवार साय यादव, कविता नारायण सिंह, विजय साहू, दीपक यादव, संजय कूर्मवंशी, रमला देवी, शशांक जैन,योगेश्वर गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, बैजू अग्रवाल, सत्यभामा अग्रवाल, संगीता पालीवाल, रतन सिंह , ज्योति यादव, दिलहरन कंवर आदि सहित काफी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.