Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Police Action : साइड देने का विवाद बना ‘मौत का खेल’, शोभायात्रा में युवक के सिर-पेट पर चाकू के वार

    April 4, 2026

    CG NEWS : अफीम खेती में लापरवाही का मामला, RAEO बहाल, कार्रवाई अभी बाकी

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Security Force Operation : नक्सलियों का ‘विस्फोटक प्लान’ फेल , जवानों ने कांकेर में पकड़े 2 जीवित बम, टला बड़ा हमला

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, कई शहरों में धमाके, नेतन्याहू ने खुद की निगरानी
    Featured

    ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, कई शहरों में धमाके, नेतन्याहू ने खुद की निगरानी

    News EditorBy News EditorOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इजरायल ने 25 दिन बाद जबावी कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान के कई शहरों में धमाके हुए हैं। हालांकि, ईरानी मीडिया में कहा गया है कि ये हमले तेय संयंत्रों या परमाणु ठिकानों पर नहीं हुए हैं। सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान ने एक अक्टूबर को इजरायल पर लगभग 180 मिसाइलें दागी थीं। इसके बाद इजरायल की तरफ से कहा गया था कि ईरान को इस हमले की कीमत चुकानी होगी और अब इजरायल की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई है। ईरानी मीडिया के अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

    इजरायल के हमलों पर अमेरिका व्हाइट हाउस का कहना है कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमले आत्मरक्षा में किए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में तेहरान ने ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया था। इसके जवाब में इजरायल ने हमला किया है। वहीं, इजरायल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सेवेट ने कहा कि “सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले आत्मरक्षा में किए गए हैं और एक अक्टूबर को इजरायल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में किए गए हैं।”

    मिलिट्री बेस को बनाया गया निशाना

    ईरान के कई शहरों पर इजरायल ने हमला किया है। ये हमला तेहरान समेत ईरान के दूसरे शहरों में स्थिति मिलिट्री बेस पर किया गया है। ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले में न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है। केवल मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया है। तेहरान में जोरदार धमाके सुने गए हैं। इजरायल ने कई ठिकानों पर एक साथ हमला किया है। इजरायल की डिफेंस फोर्से ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इजराइल के खिलाफ ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में इजराइल की आर्मी ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमले कर रही है।

    सात अक्टूबर से हमले कर रहा ईरान

    इजरायल ने कहा है कि ईरान और उसके लोग सात अक्टूबर से लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं। इसलिए इजरायल के पास भी जवाब देने का अधिकार है। इजराइल राज्य के खिलाफ ईरान शासन की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में, अभी, इजराइल रक्षा बल ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले कर रहे हैं। ईरान में शासन और क्षेत्र में उसके प्रतिनिधि सात अक्टूबर से सात मोर्चों पर इजरायल पर लगातार हमला कर रहे हैं, जिसमें ईरानी धरती से सीधे हमले भी शामिल हैं।

    इजरायल के पास जवाब देने का अधिकार

    इजरायल की तरफ से कहा गया कि दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह। इजराइल राज्य को जवाब देने का अधिकार और कर्तव्य है। हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह से सक्रिय हैं। हम इजराइल राज्य और इजराइल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे। जनरल स्टाफ के प्रमुख, एलटीजी हर्जी हलेवी फिलहाल इजराइली वायु सेना के कमांडिंग ऑफिसर, मेजर जनरल तोमर बार के साथ कैंप राबिन इजराइली वायु सेना के भूमिगत कमांड सेंटर से ईरान पर हमले की कमान संभाल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Police Action : साइड देने का विवाद बना ‘मौत का खेल’, शोभायात्रा में युवक के सिर-पेट पर चाकू के वार

    April 4, 2026

    CG NEWS : अफीम खेती में लापरवाही का मामला, RAEO बहाल, कार्रवाई अभी बाकी

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Security Force Operation : नक्सलियों का ‘विस्फोटक प्लान’ फेल , जवानों ने कांकेर में पकड़े 2 जीवित बम, टला बड़ा हमला

    April 4, 2026

    नवकार हॉस्पिटल बना जंग का मैदान’ महिला की आत्महत्या के बाद मायके-ससुराल में खूनी झड़प, पुलिस बल तैनात

    April 4, 2026

    IIM के 15वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे S. Jaishankar ‘, युवाओं को बताया भारत का भविष्य

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Hospital Accident : न्यू राजेंद्र नगर ब्रेकिंग , ILS अस्पताल में बड़ा स्ट्रक्चरल कोलैप्स, मरीजों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    April 4, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Police Action : साइड देने का विवाद बना ‘मौत का खेल’, शोभायात्रा में युवक के सिर-पेट पर चाकू के वार

    April 4, 2026

    CG NEWS : अफीम खेती में लापरवाही का मामला, RAEO बहाल, कार्रवाई अभी बाकी

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Security Force Operation : नक्सलियों का ‘विस्फोटक प्लान’ फेल , जवानों ने कांकेर में पकड़े 2 जीवित बम, टला बड़ा हमला

    April 4, 2026

    नवकार हॉस्पिटल बना जंग का मैदान’ महिला की आत्महत्या के बाद मायके-ससुराल में खूनी झड़प, पुलिस बल तैनात

    April 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.