Wednesday, October 23, 2024

जांजगीर चांपा पुलिस की साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम दिनाँक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक चलाया जायेगा

- Advertisement -

⏩ जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के पालन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा दिनाँक 05/10/2024 से 19/10/2024 तक संचालित किया जाना है, जिसके तहत ज़िले में बढ़ रहे साइबर अपराधों को संज्ञान में लेते हुए और श्रीमान पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ल (IPS) एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल तथा प्रभारी साइबर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुर्रे से प्राप्त मार्गदर्शन में सभी थाना चौकी प्रभारी और साइबर सेल के द्वारा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

⏩ इसी क्रम में जांजगीर पुलिस द्वारा नैला मां दुर्गा पंडाल में लोगो को जागरूक करने हेतु सायबर सेल द्वारा led स्क्रीन के माध्यम से साइबर जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को साइबर अपराध से बचने एवं साइबर अपराध गठित होने पर तत्काल 1930 में कॉल करने की समझाइश दिया गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -