बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर एवं पस्ता थाने के तहत ग्राम पुटसु में बस्ती किनारे जंगल में बने बांध में गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे के करीब बेटी के डूबने के बाद उसे बचाने के लिए मां कुदी जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा गुरुवार के शाम 5 बजे के करीब नगर सेना के गोताखोरों की मदद से शव को निकाला जा सका शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


