छत्तीसगढ़ के अरुण देवांगन महामंत्री और कोरबा से चंद्रशेखर दुबे (सी.एस. दुबे) राष्ट्रीय मंत्री बने।
कोरबा (ईएमएस) भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी महासंघ का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन रामेश्वरम में 21 व 22 दिसंबर को संपन्न हुआ।
बैठक में 11 प्रदेशों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में संपूर्ण देश के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों/अधिकारियों को एकजुट करने और इनकी ऊर्जा और अनुभव का उपयोग समाज सेवा में करने का संकल्प लिया गया। विभिन्न प्रदेशों में सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों को होने वाली दिक्कतों का समाधान करने प्रयास करने का भी निर्णय लिया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भामस के राष्ट्रीय मंत्री, विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल और विद्युत महासंघ के महामंत्री रायकवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के महामंत्री किशोरी लाल रायकवार द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में आगामी तीन वर्षों के लिए निम्नानुसार पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा करी
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


