Thursday, February 12, 2026

“थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम सेमरा में नशा मुक्ति रैली एवं सायबर जागरूकता रैली निकाली गई”

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरा में नशा मुक्ति एवं सायबर जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध शराब के खिलाफ एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -