Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ के बर्खास्त GRP आरक्षक पर भ्रष्टाचार का आरोप, करोड़ों की अतिरिक्त संपत्ति मामले में चालान दाखिल

    October 23, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही का मामला, युवक तड़पता रहा बाहर’ कलेक्टर ने जांच के संकेत दिए

    October 23, 2026

    CG News : दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को 2% DA, एरियर भुगतान की मांग ने पकड़ा जोर

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राम जन्मभूमि मंदिर की नई तस्वीरें:राम नवमी को दोपहर 12 बजे भगवान के ललाट पर पड़ेगी सूर्य की पहली किरण
    Chhattisgarh

    राम जन्मभूमि मंदिर की नई तस्वीरें:राम नवमी को दोपहर 12 बजे भगवान के ललाट पर पड़ेगी सूर्य की पहली किरण

    News EditorBy News EditorJuly 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये फर्स्ट फ्लोर की हैं। ग्राउंड फ्लोर का छत बनने के बाद फर्स्ट फ्लोर के ऊपर खंभा बनाया जा रहा है। फर्स्ट फ्लोर पर ही राम दरबार बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर के गर्भगृह में रामलला अपने चारो भाइयों और हनुमान जी के साथ विराजमान होंगे।

    मंदिर के बाहर 8 एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है, जिसका आकार 800 गुणा 800 मीटर है। गर्भगृह के बाहर मंडप की नक्काशी की जा रही है।

    राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, साल 2024 में मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पहली चैत्र राम नवमी पर सूर्य की किरण भगवान के ललाट पर पड़ेगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है।

    300 से 400 लोग एक साथ राम लला के दर्शन कर सकते हैं।

    यह फोटो राम मंदिर में गर्भगृह के बाहर मंडप की है। मंडप में आकर्षक नक्काशी की गई है।
    यह फोटो राम मंदिर में गर्भगृह के बाहर मंडप की है। मंडप में आकर्षक नक्काशी की गई है।

    मिश्रा ने कहा, ग्राउंड फ्लोर पर फर्श, लाइट और कुछ नक्काशी होना बाकी है। ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। भगवान की मूर्ति का काम तय समय से पूरा कर लिया जाएगा।

    गर्भ गृह में लगे हैं व्हाइट मार्बल के 6 खंभे

    नागर शैली पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जहां भगवान राम विराजमान होंगे उसके चारों तरफ अलौकिक नक्काशी की गई है।
    नागर शैली पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जहां भगवान राम विराजमान होंगे उसके चारों तरफ अलौकिक नक्काशी की गई है।

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया, ग्राउंड फ्लोर में पांच मंडप हैं। मंडप राम मंदिर के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। मुख्य मंडप से भगवान की पताका फहराएंगे। ग्राउंड फ्लोर का ढांचा बनकर तैयार है।

    मंदिर के गर्भगृह की दीवार और छत बन चुकी है। फर्श और बाहर का काम बाकी है।

    मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में 166 खंभों पर मूर्तियों को उकेरने का काम चल रहा है। मंदिर के गर्भगृह में लगे 6 खंभे सफेद संगमरमर के हैं, जबकि बाहरी खंभे पिंक सैंडस्टोन से बनाए गए हैं।

    साल 2025 में बनकर तैयार होगा राम मंदिर

    रामलला के दर्शन करने पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं। इनमें से 24 सीढ़ियां बन गई हैं। अब राम मंदिर का भव्य स्वरूप दूर से ही दिखाई देने लगा है।
    रामलला के दर्शन करने पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं। इनमें से 24 सीढ़ियां बन गई हैं। अब राम मंदिर का भव्य स्वरूप दूर से ही दिखाई देने लगा है।

    गर्भगृह सहित ग्रांउड फ्लोर का ढांचा और छत तैयार है। आंतरिक सज्जा का काम चल रहा है। मंदिर के फर्स्ट फ्लोर का भी काम शुरू कर दिया गया है।

    राम नवमी पर होगा भगवान का जन्म उत्सव
    कामेश्वर ने बताया, साल 2024 में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को राम नवमी के दिन भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। राम जन्म के समय ठीक दोपहर 12:00 बजे सूर्य की किरण कुछ देर के लिए रामलला की मूर्ति पर पड़ेगी।

    इससे जन्म के समय रामलला का दर्शन बहुत ही दिव्य और भव्य होगा। खगोल शास्त्र के लोग इसे लेकर काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के जन्म के समय बहुत तेज धूप होती है। इसके साथ मंद ,शीतल हवाएं सरयू के जल को स्पर्श करते हुए भगवान के पास पहुंचती है। सरयू में लहरें तेज हो जाती हैं।

    25 हजार यात्रियों के लिए बनेगी धर्मशाला और होटल राम मंदिर ट्र्स्ट के चंपत राय ने बताया, ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के बाद भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर व आसपास यात्री सुविधाओं का निर्माण शुरू कर दिया है। इसमें होटल, रेस्तरां, डॉरमेट्री और धर्मशाला बनाई जाएगी।

    25 हजार यात्रियों के ठहरने और सुविधाओं से जुड़े केंद्र का निर्माण चल रहा है। रामलला तक पहुंचने के लिए 700 मीटर लंबा रास्ताहै। इस रास्ते पर फीनिशिंग चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ के बर्खास्त GRP आरक्षक पर भ्रष्टाचार का आरोप, करोड़ों की अतिरिक्त संपत्ति मामले में चालान दाखिल

    October 23, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही का मामला, युवक तड़पता रहा बाहर’ कलेक्टर ने जांच के संकेत दिए

    October 23, 2026

    CG News : दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को 2% DA, एरियर भुगतान की मांग ने पकड़ा जोर

    October 23, 2026

    Bastar Dussehra : बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु का संबोधन, कहा- मैं मांझी की बेटी हूं

    October 23, 2026

    निर्यात कार्यशाला में उद्यमियों को दी गई निर्यात प्रक्रियाओं और अवसरों की जानकारी

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना

    October 23, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ के बर्खास्त GRP आरक्षक पर भ्रष्टाचार का आरोप, करोड़ों की अतिरिक्त संपत्ति मामले में चालान दाखिल

    October 23, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही का मामला, युवक तड़पता रहा बाहर’ कलेक्टर ने जांच के संकेत दिए

    October 23, 2026

    CG News : दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को 2% DA, एरियर भुगतान की मांग ने पकड़ा जोर

    October 23, 2026

    Bastar Dussehra : बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु का संबोधन, कहा- मैं मांझी की बेटी हूं

    October 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.