आज दिनांक 12/4/2026 को पं.मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन समिति कोरबा में प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ का चौथा साधारण सभा का आयोजन किया गया! सर्वप्रथम माता सरस्वती की मूर्ति में दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का आरंभ किया गया! रायपुर पशुपति नाथ नेपाली सेवा समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण बहादुर क्षेत्री के मुख्य अतिथि का संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण बहादुर गौतम के द्वारा मुख्य अतिथि को तिलक लगाकर पारम्परिक गोर्खाली टोपी और खादा धारण कराकर, पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया!इसी क्रम में मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी श्रीमती तुलसी क्षेत्री का स्वागत अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग के द्वारा किया गया!सभा में समस्त प्रबंध कारीणी का स्वागत सहित आजीवन सदस्यों का स्वागत सम्मान कराया गया!इसी क्रम में कोषाध्यक्ष श्री उदय बहादुर सुब्बा के द्वारा समाज के आय-व्यय का ब्यौरा सुनाया गया! अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग और केन्द्रीय सचिव श्रीमती ललिता सिंह के द्वारा आगामी कार्ययोजना की जानकारी सभा को दी गई!सभा में उपस्थित सदस्यों को सात्विक भोजन कराया गया! बच्चों व महिलाओं का खेलकूद का आयोजन किया गया!सभा मे रायपुर से आये मुख्य अतिथि श्री कृष्ण बहादुर क्षेत्री, संस्थापक श्री कृष्ण बहादुर गौतम, संरक्षक श्री असीम थापा, संरक्षक श्री जगन लाल, संरक्षक श्री नरेन्द्र गुरुंग, अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग, उपाध्यक्ष श्री सन्तोष बहादुर सोनी,केन्द्रीय सचिव श्रीमती ललिता सिंह, कोषाध्यक्ष श्री उदय बहादुर सुब्बा,उप कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह, प्रांतीय संगठन सचिव श्री कमान सिंह कठायत, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती माया थापा,ब्लाक सांस्कृतिक सचिव श्रीमती शशि थामी, ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती कलावती देवी, ब्लाक अध्यक्ष श्री सी.बी.थामी, सदस्य श्रीमती मीना पुरी, श्रीमती माया थापा बांकी, श्रीमती भारती गुरुंग,श्री बजरंग बहादुर सोनी, श्री शंकर पुरी, श्री राज बहादुर सुब्बा, श्री नारायण श्रेष्ठ, सहित कुल 72 सदस्यों की उपस्थिति रही!मंच का संचालन श्रीमती मीना पुरी ने और श्रीमती माया थापा के द्वारा सभा को आभार प्रकट किया गया!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


