Friday, February 20, 2026

09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 03/01/2026 को रेड कार्यवाही कर आरोपी कमल किशोर साहू के कब्जे से कुल 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/- रुपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 04/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.01.26 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, प्र.आर. रामलाल मार्कण्डे, आर.चंद्रशेखर कैवरत्य, लखेश्वर पाटले, विजय पटेल, श्याम ओग्रे का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -