बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटी में एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली तीन मासूम बच्चियां करंट की चपेट में आ गई. हादसे में एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है. घायल बच्चियों को उपचार के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, लंच टाइम के दौरान तीनों छात्राएं खेलते हुए विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गईं. जानकारी मिलने पर परिजन व शिक्षकों ने आनन-फानन में तीनों बच्चियों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों ने6 वर्षीय वर्षा पिता विनोद को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय काजल पिता महेश व 9 वर्षीय आरती पिता लालसाय का इलाज किया जा रहा है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


