Thursday, February 19, 2026

अपहृत नाबालिक बालिका को तेलंगाना तरफ से खोज निकालने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता

इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को दिनांक 01.07.2025 के रात्रि में बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबीर सूचना मिली की आरोपी ललित वर्मा द्वारा बहला फुसलाकर अपह़ृत कर हैदराबाद, तेलंगाना तरफ ले गया है कि सूचना पर तत्काल थाना स्तर से टीम गठीत कर रवाना हुआ था। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से अपहृता को सुरक्षार्थ बरामद किया गया।

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी ललित वर्मा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर हैदराबाद, तेलंगाना तरफ ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर से जेल भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. संतोष बंजारे, प्र.आर. प्रकाश राठौर, विवेक सिंह (सायबर सेल), म.प्र.आर. मंजू सिंह, आर लीलाराम साहू, दिनेश चौहान, म.आर. मोनीका जोगी एवं थाना पामगढ़ स्टाफ योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -