Sunday, February 15, 2026

थाना पामगढ़ पुलिस की अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपीगण के कब्जे से 108 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 21600/₹ एवं परिवहन में उपयोग किए केटीएम ड्यूक मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, प्रआर राजेश कोसले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, राघवेंद्र लहरे, सरोज ओग्रे विनोद मनहर थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -