Sunday, February 15, 2026

वर्ल्ड कप क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के विरूद्व पुलिस की छापेमार कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 15.02.26 को थाना सायबर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि नैला दर्री पारा के पास दो लड़के वर्डकप क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने के लिए लोगो को मोबाईल से सट्टा आईडी बेंच रहा है कि सुचना पर चौकी नैला एवं सायबर थाना दोनो मिलकर संयुक्त रेड कार्यवाही कर मौके पर दोनो आरोपियों को पकड़ा पूछताछ करने पर आनाकानी करने लगे पुलिस को गुमराह करने लगे आरोपयिों के पास रखे मोबाईल को मौके पर चेक करने पर दो अलग अलग क्रिकेट सट्टा आईडी मिला जिसमें लाखों का लेनदेन एवं कई वाटसअप ग्रुप के माध्यम से लोगो से आनलाईन रकम लेकर क्रिकेट सट्टा आईडी बेचना पाया गया है, जिसके संबंध में जांच की जा रही है, संलिप्ता पायें जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

आरोपियों के कब्जे से सट्टा रकम नगदी 23000/ रूपया एवं 04 नग मोबाईल, 02 एटीएम कार्ड बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान, सायबर टीम प्र.आरक्षक मनोज तिग्गा, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा आरक्षक माखन साहू एवं चौकी नैला स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -