Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में, मचा हड़कंप

    September 30, 2026

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बेरोजगारी भत्ते से मिले पैसों से हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक सहयोग
    Chhattisgarh

    बेरोजगारी भत्ते से मिले पैसों से हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक सहयोग

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2023Updated:July 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद 03 जुलाई 2023/ राज्य शासन द्वारा लागू बेरोजगारी भत्ता योजना से शिक्षित बेरोजगारों को पढ़ाई और दैनिक जरूरत के कामों के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा हैं । साथ ही यह राशि हितग्राहियों के भविष्य निर्माण की दिशा में भी कारगर साबित हो रहा है। बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को प्रतिमाह 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे उनके रोजगार स्वरोजगार की नींव मजबूत हो रही है। योजनांतर्गत जिले में अभी तक 3678 हितग्राहियों को पिछले 3 महीनों में 2 करोड़ 39 लाख 85 हजार रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। साथ ही 90 से अधिक हितग्राहियों का प्रशिक्षण सत्र भी जारी है। इसके अलावा 60 से अधिक हितग्राहियों को निजी क्षेत्र में जॉब भी ऑफर किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत न सिर्फ सहायता राशि प्रदान करना है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी देना है।

    बेरोजगारी भत्ते से मिली राशि से प्रतियोगी परीक्षा के लिए डाला फॉर्म, पुस्तक भी खरीदी- ग्राम आमदी (म) की रहने वाली गुंजा ध्रुव ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना से उन्हें बहुत फायदा हुआ है। गुंजा बताती है कि भत्ते की राशि से उन्हें पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिली। उन्होंने इन पैसों से वन विभाग और कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म डाला। साथ ही तैयारी के लिए जरूरी पुस्तकें भी खरीदी। इसी प्रकार नहरगांव की रहने वाली बीएससी की छात्रा खुशबू नागेश और कोठीगांव गांव की रहने वाली भजेश्वरी ठाकुर ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते की राशि से दैनिक जरूरत की चीजों की भी पूर्ति हो रही है। साथ ही बेफिक्र होकर आगे की पढ़ाई जारी रख प्रतियोगी परीक्षा पास करने का भी आत्मबल मिल रहा है। खुशबू और भजेश्वरी को भी रोजगार स्वरोजगार में सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में, मचा हड़कंप

    September 30, 2026

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत बांगो जल विद्युत संयंत्र में स्वास्थ्य जांच एवं जागरुकता शिविर

    September 30, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में, मचा हड़कंप

    September 30, 2026

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.