Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम मोदी से मिले थलापति विजय; सीएम बनने के बाद पहली बार की मुलाकात,किन मुद्दों पर हुई बात?

    May 27, 2026

    क्या कर्नाटक में बुलाई गई विधायक दल की बैठक? कांग्रेस ने दिया बड़ा अपडेट; डिप्टी CM रेस में खरगे के बेटे का भी नाम

    May 27, 2026

    CG NEWS : मासूम की मौत पर भड़का गुस्सा, अस्पताल में तोड़फोड़ से हड़कंप

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Raipur News: 229 स्कूल बस मालिकों के खिलाफ अब परिवहन विभाग हुआ सख्त, चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क
    Chhattisgarh

    Raipur News: 229 स्कूल बस मालिकों के खिलाफ अब परिवहन विभाग हुआ सख्त, चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क

    News EditorBy News EditorJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : रोड टैक्स नहीं देने वाले 12 वर्ष पुराने 229 स्कूल बस मालिकों के खिलाफ अब परिवहन विभाग सख्ती करने जा रहा है। ऐसे बकायेदार मालिकों की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा एसडीएम से मांगा गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर समेत आरंग अभनपुर और तिल्दा-नेवरा एसडीएम को पत्र लिखकर रोड टैक्स के बकायेदार बस मालिकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित सूची भेजी गई है।

    पत्र में बताया गया है कि स्कूल बस के संचालकों ने पिछले 10 साल से करीब पांच करोड़ रुपए रोड टैक्स जमा नहीं किया है। इसकी वसूली करने के लिए बस मालिकों को सात अगस्त 2023 तक अंतिम मौका दिया गया है। निर्धारित अवधि में बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर बस को जब्त कर नीलाम किया जाएगा।इसके बाद राशि बकाया होने पर उनकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर वसूली की जाएगी।

    दरअसल मई और जून महीने में पुलिस परेड ग्राउंड में लगाए गए स्कूल बसों की मैकेनिकल जांच शिविर में नहीं आने वाली बसों की जब परिवहन और यातायात पुलिस विभाग ने जानकारी खंगाली तब यह जानकारी सामने आई। परिवहन विभाग ने बकाया पांच करोड़ का रोड टैक्स वसूलने 229 स्कूल बसों के संचालकों को नोटिस जारी कर 30 जून तक बकाया टैक्स जमा करने का समय दिया था। यह अवधि अब बीत चुकी है। लिहाजा सभी को नोटिस जारी किया गया।

    जारी नोटिस में केंद्रीय मोटरयान अधिनियम का हवाला देते हुए इनका उपयोग स्कूलों बसों के रूप में नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। निर्धारित अवधि में टैक्स जमा नहीं कराने पर भू राजस्व संहिता के तहत बसों के साथ ही अन्य चल-अचल संपत्तियों को सीज करने की चेतावनी दी गई थी। विभाग ने इन बसों को यात्री बस के रूप में संचालित करने की भी सलाह शैक्षणिक संस्थानों को दी है।

    एक बस पर 1.25 से 2.50 लाख बकाया

    स्कूलों में चलाई जा रही 229 बसों का तीन से पांच साल का रोड टैक्स जमा नहीं किया गया है।प्रत्येक बस का औसतन 1.25 लाख रुपए से लेकर 2.50 लाख रुपए तक बकाया है।इन सभी की गणना करने के बाद प्रत्येक बस मालिक और स्कूल प्रबंधन को टैक्स जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए है।30 जून तक टैक्स जमा नहीं करने पर बसों को सीज करने की कार्रवाई की जायेगी।

    एसडीएम जुटा रहे जानकारी

    परिवहन विभाग ने रायपुर,आरंग, अभनपुर और तिल्दा एसडीएम को पत्र लिखकर रोड टैक्स नहीं देने वाले 12 वर्ष पुराने 229 स्कूल बस मालिकों के चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है।इसके बाद से सभी एसडीएम बस मालिकों की संपत्तियों की जानकारी जुटाने में लगे हुए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पीएम मोदी से मिले थलापति विजय; सीएम बनने के बाद पहली बार की मुलाकात,किन मुद्दों पर हुई बात?

    May 27, 2026

    क्या कर्नाटक में बुलाई गई विधायक दल की बैठक? कांग्रेस ने दिया बड़ा अपडेट; डिप्टी CM रेस में खरगे के बेटे का भी नाम

    May 27, 2026

    CG NEWS : मासूम की मौत पर भड़का गुस्सा, अस्पताल में तोड़फोड़ से हड़कंप

    May 27, 2026

    Bhupesh Baghel’ का तीखा बयान, बागेश्वर बाबा पर कसा तंज

    May 27, 2026

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 27, 2026

    सुशासन तिहार के तहत पाली ब्लॉक के निरधी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, आमजन को मिला त्वरित समाधान

    May 27, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    पीएम मोदी से मिले थलापति विजय; सीएम बनने के बाद पहली बार की मुलाकात,किन मुद्दों पर हुई बात?

    May 27, 2026

    क्या कर्नाटक में बुलाई गई विधायक दल की बैठक? कांग्रेस ने दिया बड़ा अपडेट; डिप्टी CM रेस में खरगे के बेटे का भी नाम

    May 27, 2026

    CG NEWS : मासूम की मौत पर भड़का गुस्सा, अस्पताल में तोड़फोड़ से हड़कंप

    May 27, 2026

    Bhupesh Baghel’ का तीखा बयान, बागेश्वर बाबा पर कसा तंज

    May 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.