4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस पर वर्ल्ड कैंसर डे की 2025 की थीम “यूनाइटेड बाय यूनीक” पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ पीडियाट्रिक कैंसर के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान मे स्त्री, पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के कैंसर पर जागरुकता कार्यक्रम तथा निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनांक 4 फरवरी 2025 मंगलवार को पतंजलि चिकित्सालय 10 महानदी काम्प्लेक्स निहारीका रोड कोरबा में प्रात: 10 से 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। जिनके द्वारा शिविर में आये कैंसर रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करने उनके लाइफस्टाइल तथा डाइट के विषय में विशेष जानकारी देने के साथ-साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें जागरूक किया जायेगा। जो की विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य भी है। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, की जांच निशुल्क करने के साथ साथ सभी प्रकार के कैंसर के लिये उपयोगी “एंटी कैंसर क्वाथ” निशुल्क पिलाया जायेगा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने अंचलवासियों से विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर का लाभ उठाने हेतु, पंजीयन कराने एवं अन्य जानकारी हेतु मो.नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


