Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Crime News : ड्रग केस , कुरियर के जरिए मंगवाया जा रहा था गांजा, तस्कर पकड़ा गया

    April 12, 2026

    लापरवाही पड़ी भारी! गन्ना मशीन में फंसा किशोर का हाथ, चार उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी

    April 12, 2026

    Chhattisgarh Political News : छत्तीसगढ़ राजनीति में हलचल , वायरल वीडियो पर विधायक देवेंद्र यादव ने दिया सैंपल, जांच की मांग तेज

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया पौष (पूस) मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया पौष (पूस) मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या

    News EditorBy News EditorDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिंदी मासानुसार पौष (पूस) माह का आरंभ 16 दिसंबर 2024 सोमवार से हो गया है। जो 13 जनवरी 2025 सोमवार तक रहेगा। आयुर्वेद अनुसार प्रत्येक माह में विशेष तरह के खान-पान का वर्णन किया गया है जिसे अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। इसी विषय पर छत्तीसगढ़ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ी वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की भारतीय परंपरा में ऋतुचर्या यानी ऋतुनुसार आहार-विहार करने की परंपरा रही है। यह संस्कार हमें विरासत में मिला है। अभी पौष (पूस) मास का आरम्भ 16 दिसंबर 2024 सोमवार से हो गया है। जो 13 जनवरी 2025 सोमवार तक रहेगा। इस अंतराल में हमें अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देना चाहिये।पौष (पूस) मास में हवाएँ अत्यधिक ठंडी हो जाती है जिससे वातावरण भी अत्यधिक ठंडा हो जाता है। इस माह में वातावरण मे कोहरा छाया रहता है। पौष (पूस) मास हेमंत ऋतु का अंतिम माह है इस माह में दिन छोटे और रात्रि लंबी होती है। वर्ष का सबसे छोटा दिन 21 दिसंबर भी इसी माह में पड़ता है। पौष (पूस) मास में कफ का संचय और वात दोष का प्रकोप होता है। जिससे वातकफ जन्य रोग संधिशूल, संधिशोथ, श्वास-कास, प्रतिश्याय, वातश्लैष्मिक ज्वर एवं त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पौष (पूस) मास में वात का शमन करने हेतु गुरु आहार का सेवन करना चाहिये। पौष (पूस) मास में मधुर रस की प्रभुता होती है। ऐसे में हमे मधुर, अम्ल, लवण रस युक्त स्निग्ध खाद्य पदार्थों और शरीर में ऊर्जा प्रदान करने वाले पौष्टिकता से युक्त आहार का सेवन करना चाहिये। वातवर्धक खाद्य पदार्थों, अतिशीत खाद्य पदार्थ, रुक्ष एवं लघु आहार तथा कटु तिक्त कषाय रस युक्त आहार से परहेज करना चाहिये। इस माह में धनिये का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिये इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस माह में स्निग्ध आहार दूध एवं मेवे (ड्राई फ्रूट्स) का सेवन करना हितकारी होगा। साथ ही चीनी के स्थान पर गुड़ का प्रयोग करना अत्यंत हितकारी होगा। पौष (पूस) माह ऋतुनुसार हेमंत ऋतु का अंतिम माह है। हेमंत ऋतु शक्ति को संचय करने की ऋतु मानी गई है। अत: इस माह मे आयुर्वेदिक रसायन औषधि यथा च्यवनप्राश, अश्वगंधा पाक, बादाम पाक, आंवला, शतावर, विदारीकंद, अकरकरा, गोंद के लड्डु आदि का प्रकृति एवं नियमानुसार सेवन कर वर्षभर के लिये शक्ति को संचित कर वर्षभर आरोग्य रहा जा सकता है।
    आहार-
    क्या खाना चाहिये- स्निग्ध आहार, दूध, मेवा (ड्राई फ्रूट्स) गुड़, अजवाइन, लौंग,अदरक, गेहूं, चावल, जौ, तिल

    क्या नहीं खाना चाहिये- मांस-मदिरा, बैंगन, मूली, मसूर की दाल, फूल गोभी, उड़द की दाल, चीनी एवं अत्यधिक तला हुआ भोजन

    जीवनशैली-
    क्या करें- अभ्यंग (तेल मालिश), स्निग्ध पदार्थों का उबटन एवं आतप स्नान (धूप सेवन) करना चाहिये। यथाशक्ति शारीरिक व्यायाम करना चाहिये । शरीर को ढककर रखना चाहिये। हल्के गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिये।

    क्या न करें- इस माह में दिन मे शयन करने से, रात्रि जागरण करने से, बेसमय स्नान एवं तीव्र हवाओं के संपर्क में आने से बचाव करना चाहिये।

     

    फोटो- नाड़ी वैद्य डॉनागेन्द्र नारायण शर्मा।
    प्रति,
    संपादक/ब्यूरो प्रमुख
    उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को यथोचित स्थान देने की कृपा करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Crime News : ड्रग केस , कुरियर के जरिए मंगवाया जा रहा था गांजा, तस्कर पकड़ा गया

    April 12, 2026

    लापरवाही पड़ी भारी! गन्ना मशीन में फंसा किशोर का हाथ, चार उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी

    April 12, 2026

    Chhattisgarh Political News : छत्तीसगढ़ राजनीति में हलचल , वायरल वीडियो पर विधायक देवेंद्र यादव ने दिया सैंपल, जांच की मांग तेज

    April 12, 2026

    Accident News : छत्तीसगढ़ में मातम , शादी के 48 घंटे बाद दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    April 12, 2026

    Road Accident : टैंकर-ट्रेलर टक्कर के बाद 3 घंटे तक जाम, प्रशासन ने संभाली स्थिति

    April 12, 2026

    Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा , भारतमाला रोड पर हादसे के बाद आरोपी गायब

    April 12, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Crime News : ड्रग केस , कुरियर के जरिए मंगवाया जा रहा था गांजा, तस्कर पकड़ा गया

    April 12, 2026

    लापरवाही पड़ी भारी! गन्ना मशीन में फंसा किशोर का हाथ, चार उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी

    April 12, 2026

    Chhattisgarh Political News : छत्तीसगढ़ राजनीति में हलचल , वायरल वीडियो पर विधायक देवेंद्र यादव ने दिया सैंपल, जांच की मांग तेज

    April 12, 2026

    Accident News : छत्तीसगढ़ में मातम , शादी के 48 घंटे बाद दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.