Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चलती ट्रेन में टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    April 13, 2026

    आई.टी.आई. जॉजगीर में 16 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जग्गी हत्याकांड: फिरोज सिद्दीकी और अभय गोयल को SC से नियमित जमानत, याहया ढेबर की खारिज
    Chhattisgarh

    जग्गी हत्याकांड: फिरोज सिद्दीकी और अभय गोयल को SC से नियमित जमानत, याहया ढेबर की खारिज

    News EditorBy News EditorNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्‍गी हत्‍याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हत्‍याकांड के आरोपित याहया ढेबर की नियमित जमानत अर्जी ख़ारिज हो गई है। जबकि फिरोज सिद्दीकी और अभय गोयल को बड़ी राहत मिली है। बाकी अभियुक्तों की अर्जी पर अगले महीने की 9 तारीख को सुनवाई होगी। आज दिनांक 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट नंबर 1 में आफ्टर नोटिस जग्‍गी हत्‍याकांड मामले में नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई की गई। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और संजय कुमार की बैंच ने बहस के बाद तथ्य को देखते हुए फिरोज सिद्दीकी और अभय गोयल की नियमित जमानत को स्वीकार किया और याहया ढेबर की नियमित जमानत अर्जी को ख़ारिज कर कर दिया। आपको बता दें कि इसके पूर्व 5 अभियुक्तों को जमानत दी जा चुकी है।

    जग्गी हत्याकांड
    छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हत्या का यह पूरा मामला 4 जून 2003 का है। जब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस पूरे हत्याकांड में पुलिस ने 31 लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी का भी नाम शामिल था। वही बुल्ठू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। इन आरोपियों में से एक अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।
    कौन थे रामावतार जग्गी ?
    कारोबारी बैकग्राउंड वाले रामावतार जग्गी देश के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी थे। जब शुक्ल कांग्रेस छोड़कर NCP में शामिल हुए तो जग्गी भी उनके साथ-साथ गए। विद्याचरण ने जग्गी को छत्तीसगढ़ में NCP का कोषाध्यक्ष बना दिया था।
    ये हैं दोषी
    जग्गी हत्याकांड में अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत और विश्वनाथ राजभर दोषी हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    चलती ट्रेन में टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    April 13, 2026

    आई.टी.आई. जॉजगीर में 16 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    Summer Special Train 2026 : इतवारी-मालदा टाउन रूट पर राहत , स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

    April 13, 2026

    Municipal Budget : बजट बैठक में हंगामा और चर्चा , पार्षदों की लंबी बहस के बाद 1301 करोड़ का आय-व्ययक पारित, विकास की जलाई मशाल

    April 13, 2026

    कोरबा में “बचपन की टिकट” कार्यक्रम: 5 हजार महिलाओं ने खेल-खेल में फिर जिया बचपन

    April 13, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    चलती ट्रेन में टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    April 13, 2026

    आई.टी.आई. जॉजगीर में 16 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    Summer Special Train 2026 : इतवारी-मालदा टाउन रूट पर राहत , स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

    April 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.