Tuesday, July 8, 2025

घर में मिली SECL कर्मचारी की लाश:कल से दिखा नहीं था, पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो बिस्तर पर पड़ा था शव

कोरबा जिले के आदर्श नगर में रहने वाले SECL कर्मचारी की लाश संदिग्ध हालत में उनके घर से मिली है। शख्स यहां अकेला ही रहता था। उसके पति-बच्चे सूरजपुर जिले के बांकीपुर में रहते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

एम- 892 मकान में SECL कर्मचारी घूरन सिंह कंवर रहता था। काम पर से लौटने के बाद वो 5 अगस्त की शाम से ही दिखाई नहीं दिया था। किसी अनहोनी की आशंका पर रविवार सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो वो बिस्तर पर सोया हुआ दिखाई दिया।

पड़ोसियों ने घूरन को बहुत आवाज लगाई, लेकिन न तो वो उठा और न तो किसी बात का जवाब दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -