Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : रूस में मुश्किलों में छत्तीसगढ़ के दो भाई, बहन का दावा- झूठे ड्रग्स केस में फंसाकर किया जा रहा प्रताड़ित

    November 20, 2026

    CG Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने परीक्षा पर लगी रोक हटाई

    November 20, 2026

    तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाई तबाही, थार और मारुति समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त; CCTV में कैद हादसा

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सीधी: पेशाब कांड के पीड़ित को शिवराज सरकार ने दी 5 लाख की आर्थिक मदद, घर बनाने के लिए 1.5 लाख अलग से मिले
    Chhattisgarh

    सीधी: पेशाब कांड के पीड़ित को शिवराज सरकार ने दी 5 लाख की आर्थिक मदद, घर बनाने के लिए 1.5 लाख अलग से मिले

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी युवक के कल सीएम शिवराज सिंह ने पैर धोकर सम्मान किया था। इसके बाद देर रात खबर आई कि एमपी सरकार पीड़ित दशमत रावत को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। ना केवल इतना बल्कि सरकार ने आवास निर्माण के लिए उन्हें 1,50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी देने का ऐलान किया है। बता दें कि मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति एक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे देश में इस घटना पर आक्रोश पैदा हुआ। शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लागू किया गया है।

    सीएम शिवराज को बताया था घर की दीवार बाकी  

    सीधी मामले के पीड़ित दशमत रावत को शिवराज सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि कल सुबह सीएम आवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बातचीत के दौरान दशमत ने बताया था कि घर की दीवार बनना बाकी है। इसके बाद सीधी के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके जानकारी दी, “माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार श्री दशमत रावत जी को  5 लाख रुपये की सहायता राशि तथा आवास निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।”

    आरोपी के घर चला शिवराज का बुलडोजर
    बता दें कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को उसके पिता के घर का एक हिस्सा भी ढहा दिया। विपक्षी कांग्रेस ने मांग की थी कि राज्य की भाजपा सरकार शुक्ला की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करे। जिले के एक अधिकारी ने कहा, “उसके पिता रमाकांत शुक्ला का घर अनुमति के अनुसार नहीं बनाया गया था और इसलिए मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रवेश शुक्ला की पृष्ठभूमि आपराधिक पाई गई है। मंगलवार को, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा था कि प्रवेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : रूस में मुश्किलों में छत्तीसगढ़ के दो भाई, बहन का दावा- झूठे ड्रग्स केस में फंसाकर किया जा रहा प्रताड़ित

    November 20, 2026

    CG Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने परीक्षा पर लगी रोक हटाई

    November 20, 2026

    तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाई तबाही, थार और मारुति समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त; CCTV में कैद हादसा

    November 20, 2026

    CG Crime News : देवउठनी एकादशी पर दर्दनाक घटना, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मचा हड़कंप

    November 20, 2026

    CG Scam News : छत्तीसगढ़ में 19 करोड़ के सड़क निर्माण घोटाले का बड़ा खुलासा, 13 अधिकारी निलंबित’ ठेकेदारों पर भी शिकंजा

    November 20, 2026

    CG Crime News : वनभूमि से कब्जा हटाने गई संयुक्त टीम पर ग्रामीणों का हमला, पुलिस और वन अमले में मची अफरा-तफरी

    November 20, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : रूस में मुश्किलों में छत्तीसगढ़ के दो भाई, बहन का दावा- झूठे ड्रग्स केस में फंसाकर किया जा रहा प्रताड़ित

    November 20, 2026

    CG Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने परीक्षा पर लगी रोक हटाई

    November 20, 2026

    तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाई तबाही, थार और मारुति समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त; CCTV में कैद हादसा

    November 20, 2026

    CG Crime News : देवउठनी एकादशी पर दर्दनाक घटना, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मचा हड़कंप

    November 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.