मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भुपेन्द्र कुमार साहू साकिन धरदेई थाना शिवरीनारायण हाल मुकाम बनाहिल थाना मुलमुला का ग्राम बनाहिल स्टेट बैंक के बगल में किराये के मकान में रहता है और सामने वेदान्त सर्विस के नाम से CSC सेन्टर चलाता है रात्रि करीबन 11:45 बजे भुपेन्द्र अपने दुकान का शटर खुलने तथा बंद होने की आवाज सूनकर कमरे के अन्दर से दुकान पर आया तब देखा दुकान में धुंआ भर रहा था तथा कुछ रस्सी जैसे जल रहा था जिसे उठाकर देखा तो वह व्लास्ट करने वाला डेटोनेटर था जिसमें चार डेटोनेटर गुया हुआ था जिसे उठाकर दुकान के बाहर फेंका वैसे ही उसमें भारी जोर विस्फोट हुआ जिसके चलते दुकान में रखे कम्प्यूटर, सीपीयू, कुर्सी, रेक, प्रिंटर सभी टूट गये ब्लास्ट होने से प्राथर्थी के वांया पैर में चोट लगा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस स्टाफ एवं फोरेंसिक विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रूपेश कुमार वर्मा, रमन कुमार कैवर्त्य अनुज केंवट को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।


