Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रियंका सोनी को High Court’ ने दी राहत, स्थायी जमानत मंजूर

    September 11, 2026

    CG News : खुले में कचरा डालना पड़ेगा महंगा, नियम तोड़ने पर लगेगा 50 हजार तक जुर्माना

    September 11, 2026

    कोरबा पेट्रोल पंप हादसा: टंकी में गिरकर मैनेजर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » SUV ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत:घर जा रहे भाई-बहन को कुचलते निकल गई गाड़ी, लड़के की हालत गंभीर
    Chhattisgarh

    SUV ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत:घर जा रहे भाई-बहन को कुचलते निकल गई गाड़ी, लड़के की हालत गंभीर

    News EditorBy News EditorJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। भिलाई के छावनी चौक इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र मे एक एसयूवी कार चालक ने नशे की हालत में कई लोगों को टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, तो वहीं उसका भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है।

    छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे छावनी चौक शंकर नगर क्षेत्र में एक बाइक सवार भाई बहन घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों को काफी चोट आई। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लड़की की पहचान साक्षी साव (18 साल) और लड़के की चंदन साव (16 साल) के रूप में हुई है।

    साक्षी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से देर रात दुर्ग रेफर किया गया है। इनके पिता प्रमोद साव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। साक्षी ने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था, तो वहीं चंदन 11वीं का छात्र था।

    एक साइकिल सवार को भी मारी टक्कर
    आरोपी कार चालक बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मारने के बाद भागने लगा। इसी हड़बड़ाहट में उसने एक किलोमीटर आगे जाकर एक साइकिल सवार को भी टक्कर मारी। उसे भी काफी चोटें आई। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसे इलाज के बार डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

    गाड़ी चला रही थी लड़की पुलिस तलाश में जुटी
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार लड़की चला रही थी। बगल में लड़का बैठा था। दोनों काफी नशे में थे और कार की रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। पुलिस को मौके से जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उससे कुछ पता तो नहीं चल रहा है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि गाड़ी वेन्यू या क्रेटा जैसी कोई एसयूवी थी। जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

    रुक-रुक कर होता रहा बवाल
    छावनी चौक में जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां के लोगों ने एक तरफ की रोड को जाम कर दिया था। इससे पहले की लोग वहां चक्काजाम या तोड़फोड़ करते मौके पर भिलाई तीन एसडीएम, सीएसपी छावनी, टीआई जामुल सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया था। पुलिस ने लोगों को समझाकर उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी को पकड़ने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान रुक-रुक वहां हंगामा होता रहा।
    भाजपा पार्षद ने बताया नो इंट्री में हैवी वाहनों का आना
    वार्ड 41 की भाजपा पार्षद वीणा चंद्राकर ने कहा कि इस क्षेत्र में नो इंट्री के समय में भी हैवी वाहनों का लगातार आना जाना लगा रहता है। इसके चलते यहां दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लिखित और मौखिक दोनों रूप से पुलिस को इसकी शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं छाया पार्षद तुलसी पटेल का कहना है कि इस जगह पर ब्रेकर की मांग की गई थी। स्थानीय लोगों ने मिलकर एक सप्ताह पहले ब्रेकर बनाया भी था, लेकिन उसे फिर से हटा दिया गया। जिसकी वजह से यहां पर हादसे हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    प्रियंका सोनी को High Court’ ने दी राहत, स्थायी जमानत मंजूर

    September 11, 2026

    CG News : खुले में कचरा डालना पड़ेगा महंगा, नियम तोड़ने पर लगेगा 50 हजार तक जुर्माना

    September 11, 2026

    कोरबा पेट्रोल पंप हादसा: टंकी में गिरकर मैनेजर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    September 11, 2026

    CG Land Registry : पत्नी के नाम जमीन खरीदना हुआ सस्ता, रजिस्ट्री शुल्क में मिल रही 50% छूट

    September 11, 2026

    Social Media Ban India : 18 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बंद करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    September 11, 2026

    CG Weather Today : दो दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश बढ़ने की संभावना

    September 11, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    प्रियंका सोनी को High Court’ ने दी राहत, स्थायी जमानत मंजूर

    September 11, 2026

    CG News : खुले में कचरा डालना पड़ेगा महंगा, नियम तोड़ने पर लगेगा 50 हजार तक जुर्माना

    September 11, 2026

    कोरबा पेट्रोल पंप हादसा: टंकी में गिरकर मैनेजर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    September 11, 2026

    CG Land Registry : पत्नी के नाम जमीन खरीदना हुआ सस्ता, रजिस्ट्री शुल्क में मिल रही 50% छूट

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.