Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Good Governance Festival : CM का कलेक्टरों को सख्त पत्र, खुद जमीनी हकीकत जानेंगे

    April 15, 2026

    पीलिया का प्रकोप बढ़ा’ 37 नए मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 15, 2026

    CG NEWS : आंबेडकर जयंती रैली में कार पर खतरनाक स्टंट’ वीडियो वायरल, नियमों की उड़ी धज्जियां

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Syed Modi International Super 300: पीवी सिंधु ने धमाकेदार अंदाज में जीता मुकाबला, खुशी में कही ये बात
    Chhattisgarh

    Syed Modi International Super 300: पीवी सिंधु ने धमाकेदार अंदाज में जीता मुकाबला, खुशी में कही ये बात

    News EditorBy News EditorNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधु ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले दौर का मैच जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। सिंधु ने उभरती हुई शटलर अनमोल खरब को 21-17, 21-15 से मात दी और उन्हें मैच में कोई मौका नहीं दिया। अब दो साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर ही सिंधु का सामना हमवतन इरा शर्मा से होगा जिन्होंने दीपशिखा सिंह को शुरुआती मैच में 21-13, 21-19 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन भी अपना मुकाबला जीतने में सफल रहे हैं।

    जीत के बाद गदगद हुईं पीवी सिंधु

    पीवी सिंधु ने जीत के बाद कहा कि मैं दो साल बाद यहां वापसी करके खुश हूं। मैं चोट के कारण पिछले साल नहीं खेल सकी थी लेकिन फिर से घरेलू सरजमीं पर खेलना अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार अनमोल के खिलाफ खेल रही थी और उसने अच्छा खेल दिखाया। हम दोनों साथ में एशियाई टीम चैम्पियनशिप में खेल चुके हैं इसलिए मुझे भरोसा था। यह मेरा पहला मैच था और मैंने कुछ गलतियां कीं लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।

    लक्ष्य सेन ने जीता मुकाबला

    विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने मलेशिया के क्वालीफायर शोलेह ऐदिल को 21-12, 21-12 से मात दी। लक्ष्य का सामना रवि और इस्राइल के दानिल डुबोवेंको के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। मैच के बाद लक्ष्य ने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमेशा अच्छा होता है। मैं यहां पहले भी खेल चुका हूं लेकिन इस समय मेरा ध्यान अगले मैच पर लगा है। मेरा लक्ष्य बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट और विश्व चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने का है।

    महिला एकल में दूसरी वरीय मालविका बंसोड, पांचवीं वरीय अनुपमा उपाध्याय, ईशारानी बरूआ, देविका सिहाग, उन्नति हुड्डा, तस्नीम मीर और श्रियांशी वालिशेट्टी भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। मालविका ने विक्टोरिया दबाक्सिंका को 21-16, 21-7 से जबकि अनुपमा ने अजरबेजान की केशा फातिमा अजाहरा को 19-21, 22-20, 21-15 से पराजित किया। वहीं उन्नति ने थाईलैंड की थामोनवान निथिटिकराई को 21-12, 21-16 से हराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Good Governance Festival : CM का कलेक्टरों को सख्त पत्र, खुद जमीनी हकीकत जानेंगे

    April 15, 2026

    पीलिया का प्रकोप बढ़ा’ 37 नए मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 15, 2026

    CG NEWS : आंबेडकर जयंती रैली में कार पर खतरनाक स्टंट’ वीडियो वायरल, नियमों की उड़ी धज्जियां

    April 15, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही

    April 15, 2026

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    April 15, 2026

    ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

    April 15, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Good Governance Festival : CM का कलेक्टरों को सख्त पत्र, खुद जमीनी हकीकत जानेंगे

    April 15, 2026

    पीलिया का प्रकोप बढ़ा’ 37 नए मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 15, 2026

    CG NEWS : आंबेडकर जयंती रैली में कार पर खतरनाक स्टंट’ वीडियो वायरल, नियमों की उड़ी धज्जियां

    April 15, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही

    April 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.