Friday, February 6, 2026

* ट्रैक्टर चालक से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करना, नहीं देने पर मारपीट करने के मामले पर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

विवरण: दिनांक 31 जनवरी 2026 को ग्राम नवागढ़ के बनाई खार में जोताई करने गए ट्रैक्टर चालक से आरोपी चेतन कोसले ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब ट्रैक्टर चालक ने पैसे देने से इंकार किया, तो आरोपी ने ट्रैक्टर रोककर गंदी-गंदी गालियां दी और मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर चालक का मोबाइल भी फेंककर तोड़ दिया गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतन कोसले को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -