➡ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी चंद्रकांत पांडेय पिता पदुम पांडेय उम्र 19 साल ग्राम सकर्रा का दिनांक 10.12.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर अंदर घुस कर गाली गलौच एवं मारपीट करते जान से मारने की धमकी देते मोटर साइकिल को जला दिया एवं हाथ में रॉड रख कर सिलाई मशीन को तोड़फोड़ किया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ति, सुश्री रमा पटेल (रा. पु.से.)अति. पुलिस अधीक्षक महोदया , एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान टीम भेजा गई जहा आरोपी घर में मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया , आरोपी को दिनांक 17.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में उप निरी. सी.पी. कंवर, प्र. आर. दामोदर जायसवाल, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


