Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब नौकरी के साथ मिलेगा मानसिक सुकून’ छत्तीसगढ़ में ‘विपश्यना लीव’ लागू, कर्मचारियों को बड़ी राहत

    April 8, 2026

    CG Weather Department Alert : छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट , तेज हवाओं और मेघगर्जन से मौसम हुआ सुहाना, पर अगले 3 दिन संभलकर रहने की सलाह

    April 8, 2026

    EOW Chhattisgarh Action : EOW की बड़ी कार्रवाई , डिस्टिलरी से ज़ब्त किए 3 वाहन, बिना रिकॉर्ड खपाई जा रही थी अवैध शराब

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरा श्रीमती ज्योति का जीवन
    Chhattisgarh

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरा श्रीमती ज्योति का जीवन

    News EditorBy News EditorApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 07 अप्रैल 2026/ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में योजनाओं का लाभ लेकर जिले के विकासखंड पामगढ़ के लोहर्सी की निवासी श्रीमती ज्योति कश्यप आज एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। श्रीमती ज्योति कश्यप की जिंदगी कभी कठिनाइयों से घिरी हुई थी। उनका कच्चा घर हर मौसम में जैसे उनकी परीक्षा लेता था। बारिश होते ही छत टपकने लगती थी, घर के कोनों में पानी भर जाता था। लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय उठता धुआं आंखों में जलन करता था, सांस लेना मुश्किल हो जाता था और पूरा घर धुएं से भर जाता था। यह केवल असुविधा नहीं, बल्कि रोज़ की एक ऐसी कठिनाई थी, जिससे उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा था।
    इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उम्मीद और विश्वास के साथ उन्होंने आवेदन किया और जब उन्हें आवास स्वीकृत हुआ, तो जैसे उनकी जिंदगी में एक नई रोशनी आ गई। पक्का घर बनने के बाद अब उनका परिवार सुरक्षित और सुकून भरे माहौल में रह रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस सिलेंडर मिला, जिससे उनकी रसोई पूरी तरह बदल गई। पहले जो काम कठिन लगता था, अब वही काम सुविधा और सुकून के साथ हो रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आया है और समय की बचत भी हो रही है।
    इसी प्रकार महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता का एक नया अध्याय जोड़ा है। हर महीने मिलने वाली 1000 रुपए की सहायता से अब वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं। पहले जहां हर जरूरत के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। यह बदलाव उनके जीवन में सम्मान और आत्मगौरव लेकर आया है। आज श्रीमती ज्योति कश्यप की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। जो जीवन कभी अभाव और संघर्ष से भरा था, वही अब सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अब नौकरी के साथ मिलेगा मानसिक सुकून’ छत्तीसगढ़ में ‘विपश्यना लीव’ लागू, कर्मचारियों को बड़ी राहत

    April 8, 2026

    CG Weather Department Alert : छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट , तेज हवाओं और मेघगर्जन से मौसम हुआ सुहाना, पर अगले 3 दिन संभलकर रहने की सलाह

    April 8, 2026

    EOW Chhattisgarh Action : EOW की बड़ी कार्रवाई , डिस्टिलरी से ज़ब्त किए 3 वाहन, बिना रिकॉर्ड खपाई जा रही थी अवैध शराब

    April 8, 2026

    कोरबा मुआवजा घोटाला’ CBI की वापसी से बढ़ा दबाव, जांच में तेजी से मचा हड़कंप

    April 8, 2026

    Chhattisgarh News : सजी कार, ढोल-नगाड़े और धूमाल , 24 साल बाद जन्मी बेटी का शाही स्वागत

    April 8, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध थाना पामगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    April 8, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    अब नौकरी के साथ मिलेगा मानसिक सुकून’ छत्तीसगढ़ में ‘विपश्यना लीव’ लागू, कर्मचारियों को बड़ी राहत

    April 8, 2026

    CG Weather Department Alert : छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट , तेज हवाओं और मेघगर्जन से मौसम हुआ सुहाना, पर अगले 3 दिन संभलकर रहने की सलाह

    April 8, 2026

    EOW Chhattisgarh Action : EOW की बड़ी कार्रवाई , डिस्टिलरी से ज़ब्त किए 3 वाहन, बिना रिकॉर्ड खपाई जा रही थी अवैध शराब

    April 8, 2026

    कोरबा मुआवजा घोटाला’ CBI की वापसी से बढ़ा दबाव, जांच में तेजी से मचा हड़कंप

    April 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.