Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Korba Breaking : बांगो बांध का बढ़ा जलस्तर, तीन गेट से छोड़ा जा रहा पानी’ प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 15, 2026

    CG Electricity Update : छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शन होंगे प्री-पेड, निकायों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

    August 15, 2026

    हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित जनप्रनिधियो, अधिकारी-कर्मचारियों, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नशीली वस्तुएं बेचने वालों को किया जाएं चिन्हित-एसपी
    Chhattisgarh

    नशीली वस्तुएं बेचने वालों को किया जाएं चिन्हित-एसपी

    News EditorBy News EditorFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/ 07 फरवरी 2025 / जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और ड्रग तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू, सिगरेट सहित अन्य सामग्री किसी भी स्थिति में न बेची जाएं और अवैध शराब, गांजा आदि वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय कर संयुक्त कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत ने नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की बैठक में में निर्देश दिए कि सभी मेडिकल दुकानों में एक माह के भीतर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
    कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया कि डॉक्टर के बिना प्रिस्क्रिप्शन के नींद की दवाएं बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि किसी दुकान में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त होती पाई गई, तो उसका गुमास्ता लाइसेंस निरस्त कर नियमानुसार दुकान को सील कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संबंध में सख्त कार्रवाई करें, दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करें, जुर्माना लगाएं और आवश्यकतानुसार पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराएं।

    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद्य एवं औषधि विभाग, नगर निगम, पुलिस, समाज कल्याण, शिक्षा, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य और आबकारी विभाग मिलकर समन्वित अभियान चलाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट प्रतिमाह कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें। ग्रामों में गठित भारत माता वाहिनी समितियों को सक्रिय किया जाए और उनके सहयोग से अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाई जाए। आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की जाए।

    इसके अलावा, जिले में शैक्षिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में मादक और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए गए। आदतन नशेड़ी सरकारी वाहन चालकों की पहचान कर,उन पर कार्यवाही की जाए।औद्योगिक नगर होने के कारण कोरबा में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी श्री यू बी एस चौहान,अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार थाना प्रभारी, सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Korba Breaking : बांगो बांध का बढ़ा जलस्तर, तीन गेट से छोड़ा जा रहा पानी’ प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 15, 2026

    CG Electricity Update : छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शन होंगे प्री-पेड, निकायों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

    August 15, 2026

    हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित जनप्रनिधियो, अधिकारी-कर्मचारियों, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा

    August 15, 2026

    स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    August 15, 2026

    कलेक्टर सहित अधिकारियों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

    August 15, 2026

    *तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता स्वाभिमान और एकता का प्रतीक आन बान शान अग्रवाल ऐरन परिवार *

    August 15, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Korba Breaking : बांगो बांध का बढ़ा जलस्तर, तीन गेट से छोड़ा जा रहा पानी’ प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 15, 2026

    CG Electricity Update : छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शन होंगे प्री-पेड, निकायों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

    August 15, 2026

    हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित जनप्रनिधियो, अधिकारी-कर्मचारियों, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा

    August 15, 2026

    स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    August 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.