Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Holi 2025: होली से पहले बाहर कर दें ये 6 चीजें, इनका घर में होना दुर्भाग्य का संकेत
    Featured

    Holi 2025: होली से पहले बाहर कर दें ये 6 चीजें, इनका घर में होना दुर्भाग्य का संकेत

    News EditorBy News EditorMarch 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Holi 2025: होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2025 में यह तिथि 14 मार्च को है और इसी दिन रंगोत्सव मनाया जाएगा। होली के दिन रंगोत्सव के साथ ही पूजा पाठ करना भी बेहद शुभ होता है। हालांकि शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको होली से पहले कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए। घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें होली से पहले आपको बाहर कर देना चाहिए, होली के दिन अगर ये चीजें आपके घर में रहती हैं, तो इन्हें दुर्भाग्य का कारक माना जाता है।

    तुलसी का सूखा हुआ पौधा 

    अगर आपके घर में तुलसी का सूखा हुआ पौधा है तो उसे होली से पहले आपको हटा देना चाहिए। सूखी तुलसी को घर में शुभ नहीं माना जाता, ऐसा होने पर होली के दिन की जाने वाली पूजा का शुभ परिणाम आपको प्राप्त नहीं होगा। हालांकि इस दिन आप तुलसी का नया पौधा घर अवश्य ला सकते हैं।

    फटे-पुराने जूते-चप्पल

    होली की पूजा से पहले आपको पुराने जूते-चप्पलों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। फटे-पुराने जूते चप्पल दरिद्रता का कारक माने जाते हैं। इनकी वजह से शनि का प्रकोप भी आप पर बढ़ सकता है। इसलिए इनको होली के दिन घर में न रहने दें।

    टूटा हुआ शीशा

    अगर आपके घर में टूटा हुआ शीशा है तो उसे भी होली से पहले आपको बाहर कर देना चाहिए। वास्तु में टूटा शीशा अशुभ संकेतक माना जाता है। इसके साथ ही तस्वीरों पर लगे टूटे हुए कांच को भी घर से आपको निकाल देना चाहिए। टूटा शीशा घर में रखने से परिवार के लोगों के बीच मतभेद हो सकते हैं।

    पुराने रंग न रखें घर में 

    कई लोग पिछली होली पर इस्तेमाल हुए रंगों को भी घर में रख देते हैं। ऐसा करना भी धार्मिक दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता। नए त्योहार पर आपको नए रंगों का इस्तेमाल ही करना चाहिए। इसके साथ ही सेहत की दृष्टि से भी पुराने रंगों का इस्तेमाल अच्छा नहीं होता। इसकी वजह से आपको एलर्जी हो सकती है।

    पूजा स्थल से हटा दें टूटी हुई मूर्तियां

    अगर आपके पूजा स्थल पर कोई टूटी हुई प्रतिमा है तो उसे भी होली से पहले आपको किसी जलाशय में प्रवाहित कर देना चाहिए। वास्तु के अनुसार शुभ अवसरों पर खंडित मूर्तियों का घर में होना नकारात्मकता लाता है। इसकी वजह से घर में कलह कलेश भी हो सकते हैं।

    इस्तेमाल न होने वाले कपड़े 

    अगर आपके घर में ऐसे कपड़े हैं जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते तो उनको भी घर से बाहर आपको कर देना चाहिए। पुराने कपड़ों का घर में होना अच्छा नहीं माना जाता। इन कपड़ों को आप जरूरतमंद लोगों को दान दे सकते हैं, ऐसा करने से आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026

    बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 25, 2026

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधनियॉ

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.