Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश*

    April 12, 2026

    *नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन:-

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चमत्कार: शख्स के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, बाल भी नहीं हुआ बांका
    Chhattisgarh

    चमत्कार: शख्स के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, बाल भी नहीं हुआ बांका

    News EditorBy News EditorDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेन के सामने आ जाने से लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि, इस बार केरल के कन्नूर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। कन्नूर में एक व्यक्ति तेज रफ्तार से आती हुई ट्रेन के नीचे आ गया। हालांकि, शख्स की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। दरअसल, शख्स अपनी जान बचाने के लिए पटरी पर लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

    सामने आया चौंकाने वाला Video

    सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को ट्रेन से जान बचाने के लिए पटरी पर लेटते हुए  देखा जा सकता है। शख्स पटरी पर लेट जाता है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है। जब तक ट्रेन गुजर नहीं जाती शख्स स्थिर होकर पटरी पर लेटा रहता है। जब ट्रेन गुजर गई उसके बाद शख्स पटरी से उठा और बिना किसी नुकसान के वहां से चला गया। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    शख्स ने खुद बताया पूरा किस्सा

    सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना सोमवार को शाम 5 बजे के करीब कन्नूर और चिरक्कल रेलवे स्टेशन के बीच की है। इस वक्त मैंगलोर-तिरुवनंतपुरम ट्रेन यहां से गुजरी थी। रेलवे पुलिस ने वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान 56 साल के पवित्रन के रूप में की है। वह स्कूल में सफाईकर्मी का काम करता है। इस मामले में पुलिस की ओर से पवित्रन का बयान भी दर्ज लिया गया है। पवित्रन ने बताया है कि वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस कारण से वह ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा सका। जब तक पवित्रन को खतरे का आभास हुआ उसके पास वहां से भागने का समय नहीं था। ऐसी स्थिति में पवित्रन ने पटरी पर ही लेटने का फैसला किया और वह खुद की जान बचाने में सफल हो गया।

    कद छोटा था इसलिए बचा शख्स- पुलिस

    इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि वायरल हो रहे वीडियो को देखकर वह भी हैरान हैं। पुलिस ने कहा कि पवित्रन का कद छोटा है इसलिए वह इस घटना में बच गए। पुलिस के मुताबिक, जब घटना का वीडियो वायरल हुआ को अफवाह फैल गई कि एक शराबी व्यक्ति पटरी पर लेटा हुआ था और बाद में वहां से चला गया। हालांकि, पवित्रन ने कहा है कि वह नशे में नहीं था और वह अपनी जान बचाने के लिए पटरी पर लेट गया था। पवित्रन ने कहा है कि इस घटना ने उसे हिलाकर रख दिया है। उसने कहा कि मैं अभी भी डर से उबर नहीं पाया हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश*

    April 12, 2026

    *नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन:-

    April 12, 2026

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल 

    April 12, 2026

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल

    April 12, 2026

    फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों को धोखा दे सकते है ।

    April 12, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    *जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश*

    April 12, 2026

    *नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन:-

    April 12, 2026

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल 

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.