Sunday, January 4, 2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस का महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के द्वितीय दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के द्वारा स्वयं जांजगीर के भांठापारा मोहल्ले में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

CSP जांजगीर द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को जागरूकता करते हुए अभियानों का मुख्य लक्ष्य के बारे में अवगत कराते हुए बताएं कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध आवाज़ उठा सकें।

इन अभियानों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे हैं। पुलिस हेल्पलाइन नंबर, जैसे डायल 112 जानकारी दी जाती है तथा साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और पीछा करने जैसी समस्याओं से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई। इस प्रकार, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जन जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों को रोकने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर नैला रेखा गढ़वाल, बीजेपी महिला अध्यक्ष उमा सोनी एवं मोहल्ले के महिलाए एवं युवतियां तथा महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय, अनुका तिर्की, महिला आरक्षक शालिनी सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -