पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा आज दिनांक को दोपहर 12.00 बजे से लेकर शाम 07.00 बजे तक जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सख़्त कार्यवाही की गई।
पुलिस अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि अधिकांशतः दोपहर के समय भी वाहन चालकों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।
जिसको ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले के थाना-चौकी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अपील
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



