Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात
    Chhattisgarh

    उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात

    News EditorBy News EditorAugust 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 22 अगस्त 2025 -प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती को 55  लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान की। वार्ड क्र. 60 श्रम नगर प्रगति नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होने 05 महत्वपूर्ण विकास कार्यो का भूमिपूजन किया तथा सोमवार से ही  इन निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने एवं पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के एम.आई.सी.के सदस्य, पार्षदगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में डॉ.कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड, नाली का निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर में ही योगेश बरेठ घर से रमेश नवरंग घर तक 11 लाख 80 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड श्रम नगर में ही तारंग घर से प्रभू सतनामी घर तक 09 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर बस्ती में ही पप्पू सतनामी घर से प्रजापति घर तक 07 लाख 20 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 48 मेन रोड दर्री दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास  15 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण का कार्य होना हैं। आज वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी विकास कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया।
    मैं सदैव आपके सुख-दुख का साथी रहा हूॅं, आगे भी रहॅूंगा
    इस मौके पर काफी संख्या में उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि मैं सदैव निगम क्षेत्र की जनताजनार्दन व आप सभी के सुख-दुख का साथी रहा हॅूं, तथा आगे भी रहूॅंगा। आपकी हर समस्या के निराकरण के लिए, आपको सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, मैं कृत संकल्पित हूॅं। उन्होने आगे कहा कि   विधानसभा चुनाव के दौरान जब मैं इस बस्ती में आया था तो आप सबने इन विकास कार्यो की मांग की थी, मुझे खुशी है कि आपकी बहुप्रतीक्षित मांगे आज पूरी कर दी गई हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बस्ती में शेष सड़क, नाली निर्माण हेतु 15 लाख रूपये की घोषणा के साथ ही कहा कि दर्री मंदिर के सामने 25 लाख रूपये की लागत से भव्य डोम का निर्माण भी किया जाएगा। मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा  कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्यो हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होगी तथा आप जनताजनार्दन की इच्छा, मांग व आवश्यकता के अनुसार सभी विकास कार्य होंगे।
    कोरबा के विकास के लिए समर्पित हैं उद्योग मंत्री
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहें हैं, जब वे कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने एक विकास पुरूष की भूमिका का निर्वहन कर निगम क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराए थे, जिसे आज भी याद किया जाता है। उन्होने कहा कि सहज, सरल स्वभाव के धनी, उद्योग मंत्री श्री देवांगन का कोरबा की जनता से आत्मिक लगाव है तथा वे सदैव लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं।
    कोरबा के विकास के लिए सतत चिंतन करते हैं उद्योग मंत्री
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के विकास के लिए सतत चिंतन करते हैं, शहर व स्लम बस्तियों का समुचित विकास कैसे हो, नागरिकों को सभी सुविधाएं सुगम रूप से मिले, जनता को सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई जैसी सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़, इस हेतु वे लगातार विकास कार्यो को गति व दिशा देते हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन के विभागों में प्रदेश में बहुत ही अच्छा कार्य हुआ, जिसकी बदौलत प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 02 और विभागों की जिम्मेदारी प्रदान की है, हमें विश्वास है कि इन विभागों में भी श्रेष्ठ कार्य होंगे। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती राधा महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन निश्चित रूप से विकास पुरूष हैं तथा उनके मार्गदर्शन में सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र का तेजी के साथ विकास पहले भी किया गया था, और आगे भी किया जाएगा।
    भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, पार्षद राधा बाई महंत, कल्याणी बाई यादव, फिरतराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, वरिष्ठ नेता तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, लक्की नंदा, नारायण सिंह ठाकुर, बुधवारसाय यादव, राज जायसवाल, रतनसिंह कंवर, बैजू माहेश्वरी, अंजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनीता पाण्डेय, ज्योति वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, आशीष पाण्डेय, तिकाराम साहू, जोन कमिश्नर तपन तिवारी, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, उप अभियंता रितेश सिंह, परमिंदर सिंह, कमलेश यादव, आदि के साथ काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026

    CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद हुई तो अब साहब के दरवाजे बांधेंगे

    August 13, 2026

    रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.