//जगदलपुर//
दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटेनार में आज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित एक महत्वपूर्ण दिवस रहा, जब कुल 298.69 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजामुंडा स्टॉप डेम सह सोलर पंप निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री महेश कश्यप एवं विधायक श्री विनायक गोयल उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर इस महत्वपूर्ण परियोजना की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की जल समस्याओं को दूर करने तथा कृषि को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्होंने बताया कि राजामुंडा स्टॉप डेम के निर्माण से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जलस्तर में सुधार होगा, जिससे ग्रामीणों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा। सोलर पंप के माध्यम से सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग किसानों की लागत कम करेगा और उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा।
विधायक श्री विनायक गोयल ने संबोधन में कहा कि राज्य तथा केंद्र सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास को लेकर लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 298.69 लाख रुपए की यह महत्वपूर्ण परियोजना कटेनार ग्राम पंचायत ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के किसानों को भी राहत प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और निर्धारित समय में उच्च मानकों के साथ इसका निर्माण पूरा कराया जाएगा।
बस्तर सांसद महेश कश्यप जी चित्रकोट विधायक विनायक गोयल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी जी, जनपद सदस्य श्रीमती सम्पत्ति महादेव नाग जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदेई कश्यप जी, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप जी, मण्डल अध्यक्ष देवीप्रसाद वेंजाम जी, नारायण सिंह ठाकुर जी, गांगरा राम नाग जी, भोला श्रीवास्तव जी, अनंतराम कश्यप जी, बाबुल नाग जी, दुर्जन सिंह कश्यप जी, महादेव कवासी जी, धर्मेन्द्र ठाकुर जी, कमलु कवासी जी, अरूण नेताम जी, नारायण कुरानी जी, विष्णु प्रताप कश्यप जी, शन्नु राम पोडियामी जी, पण्डरू राम मरकाम जी, जलन ठाकुर जी, सामदेव नाग जी, पिलुराम जी, मासा राम, सुरेश सिंह (मुन्नु) एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण उत्पन्न किया।



